Assi VS The Kerala Story 2: 'द केरल स्टोरी 2' और Taapsee Pannu की फिल्म के बीच छिड़ी जंग, जानिए किसके निकले दम

Assi VS The Kerala Story 2 Box Office: तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' और द केरल स्टोरी 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही हैं. चलिए जानते हैं कि किस फिल्म को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: March 8, 2026 7:40 AM IST

The Kerala Story 2 VS Assi Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज नहीं है. ऐसे में फिल्म अस्सी (Assi) और 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. इस समय इन दोनों फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है. शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो भी अब इन दोनों फिल्मों का मुकाबला नहीं कर पा रही है. अघर कमाई की बात की जाए तो फिल्म अस्सी अब भी अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रही है. रिलीज के सोलहवें दिन फिल्म अस्सी की कमाई में थोड़ी तेजी देखने को मिली है. फिल्म अस्सी ने रिलीज के ग्यारहवें दिन केवल 23 लाख रुपए, 12वें दिन 36 लाख रुपए कमाए हैं. वहीं तेहरवें दिन इस फिल्म ने 3 लाख रुपए और चौदहवें 17 लाख रुपए, पंद्रहवें दिन 22 लाख रुपए का बिजनेस किया है. 16वें दिन फिल्म अस्सी की कमाई में थोड़ी सी रफ्तार दिखी. 16वें दिन इस फिल्म ने 30 लाख रुपए छाप लिए हैं. इस हिसाब से फिल्म अस्सी की कुल कमाई 10.10 करोड़ रुपए हो गई है.

'द केरल स्टोरी' का हो चुका है ऐसा हाल

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'अस्सी' (Assi) को विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story) की तरफ से तगड़ा कॉम्पिटिशन मिल रहा है. फिल्म की रिलीज के आठवें दिन द केरल स्टोरी ने 2.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. जिसके बाद फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ गई. नौंवे दिन फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने लंबी छलांग लगाते हुए 3.75 करोड़ रुपए कमाए. अचानक ही फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में करीब 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जो कि अपने आप में शानदार है. ऐसे में फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई 29.4 करोड़ रुपए हो चुकी है.

बवाल के बाद भी 'द केरल स्टोरी' को क्यों मिल रहा है प्यार?

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर खूब बयानबाजी हुई थी. हाल ये हो गया था कि कोर्ट ने बीच में आकर एक बार फिल्म देखने की बात कही थी. कोर्ट को शक था कि फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज समाज में दंगा करवा सकती है. हालांकि रिलीज के बाद ये आक्रोश ठंडा हो गया. अब रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कहानी में खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं. लोगों का मानना है कि फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' में जो कहानी दिखाई गई है उसके बारे में लोग बात तक करना पसंद नहीं करते. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…