Assi VS The Kerala Story 2:
The Kerala Story 2 VS Assi Box Office: होली खत्म होते ही फैंस ने धुरंधर 2 का इंतजार करना शुरू कर दिया है. ऐसे में अस्सी (Assi) और 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) जैसी फिल्मों के बज्ज में कमी देखने को मिल रही है. हालांकि अब भी ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखा रही हैं. यहां अगर बात की जाए तो बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी (Assi) की कमाई में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है. होली के दिन तो लोगों ने इस फिल्म को पूरी तरह से कार दिया था. फिल्म अस्सी ने रिलीज के पहले दिन 1 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.6 करोड़, तीसरे दिन 1.6, चौथे दिन .7 करोड़ रुपए, पांचवें दिन .85 करोड़ छापे थे. जिसके बाद इस फिल्म ने छठे दिन .6 करोड़ रुपए, सातवें दिन .6 करोड़, आठवें दिन .45 करोड़ का कलेक्शन जमा किया था. वहीं नवें दिन .6 करोड़ रुपए, दसवें दिन .5 करोड़, ग्यारहवें दिन केवल 23 लाख रुपए, 12वें दिन 36 लाख रुपए और तेहरवें दिन 3 लाख रुपए कमाए, जिसके बाद इस फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी दिखी. रिलीज के चौदहवें दिन इस फिल्म ने 17 लाख रुपए छापे हैं.
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'अस्सी'(Assi) को विपुल शाह (Vipul Shah) की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) कड़ी टक्कर दे रही है. इस फिल्म ने पहले दिन .75 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 4.75 करोड़ रुपए, चौथे दिन 2.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन जमा किया था. वहीं द केरल स्टोरी ने पांचवें दिन 4 करोड़ रुपए, छठे दिन 3.5 करोड़ रुपए छापे थे. सातवें दिन द केरल स्टोरी 2 की हालत और भी खराब हो गई है. इस फिल्म ने सातवें दिन केवल 2.4 करोड़ रुपए ही कमाए हैं. एक हफ्ते में ही द केरल स्टोरी 2 की कमाई में करीब 31.43 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है. शायद यही वजह है जो बॉकक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 की पकड़ कमजोर होती चली जा रही है.
अब ये तो हर कोई जानता है कि विपुल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 में लव जेहाद को खुलकर दिखाया गया है. यही वजह है जो द केरल स्टोरी 2 के नाम पर खूब हंगामा हुआ था. अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को प्रोपागांडा बताकर बवाल खड़ा कर दिया था. हालांकि निगेटिव पब्लिसिटी के बाद भी लोग द केरल स्टोरी 2 को पसंद कर रहे हैं. इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज नहीं है. ऐसे में इसका फायदा द केरल स्टोरी 2 को होने वाला है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…