Assi VS The Kerala Story 2: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी Taapsee Pannu की फिल्म
The Kerala Story 2 VS Assi Box Office: बीते दिन देशभर में होली का जश्न मनाया गया है. अब होली के मौके पर लोग नशे में धुत्त होकर पार्टी करना पसंद करते हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर क्या चल रहा है, इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है. होली का असर बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी (Assi) पर साफ देखने को मिला है, कमाई के मामले में ये फिल्म अचानक ही औंधे मुंह जा गिरी है. फिल्म अस्सी ने रिलीज के पहले दिन 1 करोड़, दूसरे दिन 1.6 करोड़, तीसरे दिन 1.6 करोड़ कूट डाले थे. जिसके बाद चौथे दिन .7 करोड़, पांचवे दिन .85 करोड़ और छठे दिन .6 करोड़ रुपए इस फिल्म ने जमा कर लिए थे. वहीं फिल्म अस्सी ने सातवें दिन .6 करोड़, आठवें दिन .45 करोड़, नवें दिन .6 करोड़ की कमाई की. फिल्म अस्सी की कमाई जिसके बाद और गिरने लगी. फिल्म ने दसवें दिन .5 करोड़, ग्यारहवें दिन केवल 23 लाख रुपए, 12वें दिन 36 लाख रुपए का बिजनेस किया है.
वहीं तेहरवें दिन फिल्म अस्सी ने कुल 28 लाख का कलेक्श जमा किया है. फिल्म अस्सी का कुल कलेक्शन अब 9.36 करोड़ रुपए पर आकर अटक गया है. तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'अस्सी'(Assi) की तरह विपुल शाह (Vipul Shah) की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) भी बॉक्स ऑफिस पर टिकने की कोशिश कर रही है. आपको बता दें कि अस्सी के साथ रिलीज हुई. मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' (Do Deewane Seher Mein) कब की बड़े पर्दे से उतर चुकी है.
होली का दिन फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के लिए अच्छा रहा है. हालांकि छठे दिन भी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन .75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. जिसके बाद इस फिल्म ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 4.75 करोड़ रुपए, चौथे दिन 2.5 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 4 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. छठे दिन फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई गिरकर केवल 3.5 करोड़ रुपए ही रह गई है. फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में होली के मौके पर 16.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. आने वाला समय भी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के लिए आफस से भरा होने वाला है. टॉक्सिक की रिल डेट आगे बढ़ गईहै. ऐसे में अब धुरंधर 2 से फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का सीधा मुकाबला होने वाला है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…