The Kerala Story VS The Kerala Story 2 First Week On Box Office: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की मूवी 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब उन्होंने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) बनाई है और ये बीती 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आई. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ लेकिन ये बड़े पर्दे पर पहुंचने में कामयाब रही. फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है. इस फिल्म को ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने एक सप्ताह में कितनी कमाई की है और साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने फर्स्ट वीक पर कितना कलेक्शन किया था.
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का अब तक का कलेक्शन
कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' में एक बार फिर लव जिहाद को दिखाया गया है. फिल्म में तीन अलग-अलग राज्य की लड़कियों के निशाना बनाया जाता है. इन लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ ऐसा टॉर्चर किया जाता है कि आपकी रूह कांप जाए. फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर काफी विवाद हुआ और मामला केरल हाई कोर्ट तक पहुंचा था. हालांकि, मेकर्स काफी संघर्ष के बाद फिल्म को थिएटर में पहुंचाने में सफल रहे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले सप्ताह में 22.90 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस फिल्म के बजट के बारे में बताया जाता है कि इसे 28-30 करोड़ रुपये में बनाया गया है. इस तरह से मेकर्स को नुकसान नहीं होने वाला है.
फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कमाई
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के फर्स्ट वीक कलेक्शन की तुलना फिल्म 'द केरल स्टोरी' के पहले सप्ताह की कमाई से करें तो वह काफी पीछे है. फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले सप्ताह में 22.90 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने पहले सप्ताह में 81.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस तरह से पता चलता है कि सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 300 करोड़ पार हो गया था. जबकि इस फिल्म का बजट 15-20 करोड़ रुपये था. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates