Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

The Raja Saab Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में कैसा रहा 'द राजा साब' का हाल? चौथे दिन 'साहो' जितनी भी नहीं हुई कमाई

The Raja Saab Box Office Collection: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' इन दिनों सिनेमाघरों में दस्तक दी है. फिल्म की ओपनिंग तो बहुत शानदार रही लेकिन हर दिन के साथ इसकी कमाई गिरती चली गई. आइए जानते हैं इसने अब तक कितनी कमाई की.

By: Shreya Pandey  |  Published: January 13, 2026 10:38 AM IST

The Raja Saab Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में कैसा रहा 'द राजा साब' का हाल? चौथे दिन 'साहो' जितनी भी नहीं हुई कमाई

The Raja Saab: प्रभास की अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' (The Raja Saab) के लिए बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन यानी पहला सोमवार काफी चैलेंज भरा साबित हुआ. रिलीज के पहले तीन दिनों में फिल्म ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन 'मंडे टेस्ट' में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आलम यह है कि फिल्म अपनी ही पुरानी रिलीज 'साहो' (Saaho) के चौथे दिन के रिकॉर्ड को भी छूने में नाकाम रही. 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई 'द राजा साब' ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 70-80% की गिरावट देखी गई.

फिल्म ने चौथे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भारत में केवल 6.29 करोड़ के आसपास की कमाई की है. फिल्म की कमाई में ये गिरावट लोगों के लिए चौंकाने वाली है क्योंकि प्रभास जैसे बड़े स्टार की फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह वर्किंग डेज पर भी अपनी पकड़ बनाए रखेगी. अब फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114.29 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

'साहो' से भी कम रही कमाई

फिल्म की तुलना अगर प्रभास की 2019 में आई फिल्म 'साहो' से की जाए, तो 'द राजा साब' काफी पीछे नजर आती है. 'साहो' ने अपने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 14.2 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि 'द राजा साब' का सभी भाषाओं का कुल कलेक्शन भी इसके आधे तक नहीं पहुंच पाया है. यह तुलना इसलिए भी अहम है क्योंकि 'द राजा साब' को 'साहो' की तुलना में काफी बड़ी रिलीज मिली थी.

किस वजह से फिल्म की कमाई हो रही कम?

इस फिल्म के गिरने के पीछे की वजह क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली और कुछ हद तक नकारात्मक प्रतिक्रिया शामिल है. स्क्रीनप्ले की कमजोरी और फिल्म की 3 घंटे से ज्यादा की लंबी अवधि दर्शकों को खटक रही है. वहीं दूसरी तरफ रणबीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अपने 39वें दिन भी सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है.

'द राजा साब' की अब तक की कमाई

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने इन चार दिनों में इस तरह से कमाई की है. Sacnilk के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 53.75 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई की. वहीं इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 19.10 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने पहले मंडे को 6.29 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 114.29 हो गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.