Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म? जानें कितनी हुई कमाई

TMMTMTTM Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी इन दिनों सिनेमाघरों में दस्तक दी है, लेकिन धुरंधर की वजह से ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही है.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 30, 2025 11:55 AM IST

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म? जानें कितनी हुई कमाई

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Movie: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (TMMTMTTM) के लिए मंडे टेस्ट के नतीजे काफी चौंकाने वाले और फिल्म की टीम के लिए हैरान करने वाले रहे हैं. क्रिसमस के लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के बाद, सोमवार यानी पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. किसी भी फिल्म के लिए पहला सोमवार बेहद खास होता है, जिसे 'मंडे टेस्ट' कहा जाता है. इस दिन की कमाई से यह तय किया जाता है कि ये फिल्म कितनी कमाई कर सकती है और सिनेमाघरों में कितने दिन चल सकती है. 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' इस टेस्ट में फेल होती नजर आ रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को देशभर में केवल 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो बहुत कम हैं.

जानें कितनी हुई कमाई?

Sacnilk के रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन शानदार ओपनिंग करते हुए फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 7.75 करोड़ की कमाई की. वहीं शुक्रवार दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 5.10 करोड़ कमाए. वहीं चौथे दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की है. लेकिन फिल्म का असली टेस्ट तो मंडे के दिन होता है, क्योंकि वीकेंड पर सभी फिल्में थोड़ी बहुत कमाई कर लेती है. लेकिन वीक डे के दिन कमाई करना बहुत मुश्किल है. 5 दिनों के बाद फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब लगभग 25.25 करोड़ तक पहुंच गया है.

TRENDING NOW

क्यों डूब रही है कार्तिक की फिल्म?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के इस खराब प्रदर्शन के पीछे दो मुख्य कारण माने जा रहे हैं. पहला कारण तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' है. धुरंधर अपने चौथे हफ्ते में होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. सोमवार को भी 'धुरंधर' का कलेक्शन कार्तिक की फिल्म से कहीं ज्यादा रहा, जिसने 'तू मेरी मैं तेरा' के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने ही नहीं दिया. वहीं लोगों को फिल्म की कहानी और कार्तिक-अनन्या की केमिस्ट्री उतनी पसंद नहीं आई जितनी उम्मीद की गई थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.