साल 2018 के पहले तीन महीने बॉलीवुड के लिए काफी अच्छे रहे हैं। इन तीन महीनों में रिलीज हुईं 'पद्मावत', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'पैडमैन', 'रेड' और 'हिचकी' ने ऐसी कमाई की है कि इंडस्ट्री के ट्रेड पंडितों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। ऐसा लग रहा है कि सभी साल 2017 के सदमे से बाहर आ चुके हैं। इसके बाद अब सभी इस महीने के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होने वाली टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' से उम्मीद लगाये बैठे हैं।
Unlike previous years, the first quarter of 2018 has brought hope, cheer and optimism... #Padmaavat, #PadMan, #SonuKeTituKiSweety, #Raid and #Hichki have brought our smiles back... #Baaghi2 should also open big... Well begun indeed!
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 24, 2018
दर्शकों ने टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस दिया है, इसलिए हर कोई मान रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है। कुछ देर पहले ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करके इस बात पर अनाधिकारिक मुहर भी लगा दी है।
असल में फिल्म 'बागी 2' के मेकर्स ने रिलीज से 5 दिन पहले ही अपनी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करा दी है। इसके बाद तरण आदर्श ने ट्वीट करके कहा है कि फिल्म 'बागी 2' के निर्माताओं ने एडवांस बुकिंग का जो फैसला लिया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म अच्छे आंकड़े दर्ज करायेगी, वरना कितने निर्माता अपनी फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 दिन पहले शुरू कराते हैं।
ट्वीट के अनुसार, ‘बॉलीवुड के बहुत ही कम निर्माता अपनी फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 दिन पहले से शुरू करते हैं। ऐसा तभी होता है जब कोई इवेंट फिल्म रिलीज होने वाली होती है या फिर किसी फिल्म को लेकर लोगों में खूब उत्साह होता है। यह दिखाता है कि मेकर्स को अपनी फिल्म पर कितना भरोसा है।’
Very rarely do producers/Studios commence advance booking of their films on Sun itself - 5 days prior to its release... It generally happens with event films or those that have generated hype... #Baaghi2 advance has commenced today [Sun]… Speaks of the confidence in their film!
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 25, 2018
'बागी 3' का ऐलान पहले ही कर चुके हैं निर्माता:
आपको बता दें कि जिस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, उसी दिन फिल्म के निर्माताओं ने 'बागी' सीरीज की तीसरी कड़ी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद भी यह बात सामने आई थी कि 'बागी 2' बहुत ही बेहतर बनी है। जिससे निर्माताओं को सीरीज की तीसरी कड़ी बनाने की हिम्मत मिली है।
https://polldaddy.com/poll/9968232