TMMTMTTM Prediction: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म का निर्देशन समीर संजय विद्वांस ने किया है और उन्होंने इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी को डालने की पूरी कोशिश की है. ये फिल्म सिनेमाघरों में उस वक्त रिलीज हुई है, जब बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर राज कर रही है. ऐसे में अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म की कमाई पर काफी ज्यादा असर पड़ सकता है, लेकिन ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर सकती है? आइए आपको बताते हैं.
पहले दिन कितनी होगी कमाई?
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थीं. फिल्म को रिलीज हुए पूरे 21 दिन हो गए हैं और ये फिल्म सबके छक्के छुड़ा रही है. अब तक फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, लेकिन इस फिल्म की धांसू कमाई के बीच कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) की एडवांस बुकिंग में ठीक ठाक कमाई हुई है. इस बात में कोई शक नहीं है कि रिलीज से एक दिन पहले तक एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था लेकिन अचानक ही फिल्म की बुकिंग में उछाल आया था, जिसके बाद से ही माना जाने लगा कि फिल्म धांसू कमाई करने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ए़डवांस बुकिंग में फिल्म ने लगभग 5 करोड़ की कमाई कर ली थी, जो बुरी नहीं है. इसी हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन डबल डिजीट में कमाई कर सकती है. दावा है कि ये फिल्म पहले दिन पर 8 से 11 करोड़ की कमाई कर सकती है.
TRENDING NOW
क्या है 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कहानी
बता दें कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता ने भी खास रोल निभाया है. दोनों ने भी अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश कर दिया. इस फिल्म में 90 के दशक की लव स्टोरी दिखाई है, लेकिन उसमें कॉमेडी का तड़का लगाया गया है. फिल्म की कहानी में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को प्यार हो जाता है लेकिन दोनों के बीच उनका परिवार आ जाता है. अब कैसे दोनों मिलकर परिवार को मनाते हैं, वो देखना होगा. इसमें बहुत सारे ड्रामे होंगे. फिल्म की कहानी जिस तरह पुरानी है. उसी तरह फिल्म में पुराने गानों को रीक्रिएट किया गया है. हालांकि, ये चीज फैंस को पसंद नहीं आई है. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates