बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक तरफ 'धुरंधर' की सुनामी चल रही है, तो दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (TMMTMTTM) अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद कर रही है. क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सामने 'धुरंधर' और 'अवतार 3' जैसे दो बड़े पहाड़ खड़े थे. जहां इस हफ्ते धुरंधर ने अपना जलवा बिखेरा है वहीं अवतार ने भी इस हफ्ते ठीक ठाक कमाई की है. आइए जानते हैं कि अपने पहले वीकेंड और चौथे दिन के इम्तिहान में कार्तिक की फिल्म का क्या हाल रहा?
फिल्म ने कितनी की कमाई?
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत ठीक-ठाक की थी, लेकिन चौथे दिन यानी रविवार के कलेक्शन ने मेकर्स को थोड़ा परेशान जरूर कर दिया है. फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में धीमी रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन संडे को भी इस फिल्म का यही हाल रहा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने चौथे दिन करीब 4.97 करोड़ का कारोबार किया है. पहले दिन शानदार ओपनिंग करते हुए उस फिल्म ने 7.75 करोड़ की कमाई की. वहीं शुक्रवार दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 5.10 करोड़ कमाए. वहीं चौथे दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने 4.97 करोड़ की कमाई की है.
TRENDING NOW
'धुरंधर' ने बिगाड़ा खेल
अगर यह फिल्म किसी साधारण हफ्ते में रिलीज होती, तो शायद इसके आंकड़े बहुत बेहतर होते. लेकिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अपने चौथे हफ्ते में भी 20 करोड़ से ज्यादा का वीकेंड कलेक्शन कर रही है. दर्शकों की पहली पसंद अभी भी 'धुरंधर' बनी हुई है. स्पाय थ्रिलर का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसकी वजह से कार्तिक की रॉम-कॉम फिल्म को कम स्क्रीन्स और कम दर्शक मिल रहे हैं.
पहले इस फिल्म में दिखे थे ये सेलेब्स
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' एक हल्की-फुल्की लव स्टोरी है, जिसे फैमिली और जेन जी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं. फिल्म के गानों ने सोशल मीडिया पर अच्छा माहौल बनाया है. कार्तिक और अनन्या की जोड़ी एक बार पहले भी देखने को मिली है. दोनों ने एक साथ पति पत्नी और वो फिल्म में भी काम किया था. दोनों की जोड़ी उसमें भी बहुत ही ज्यादा पसंद की गई थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates