संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'वध 2' (Vadh 2) बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रही है. फिल्म के पहले हफ्ते का सफर किसी त्रासदी से कम नहीं रहा. दर्शकों की ठंडी रिस्पॉन्स और कमजोर कलेक्शन ने यह साफ कर दिया है कि केवल स्टार पावर फिल्म को पार लगाने के लिए काफी नहीं होती है. आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर क्यों 'वध 2' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है.
करोड़ों के लिए तरसी फिल्म
'वध 2' से उम्मीद थी कि यह अपने पहले भाग की तरह ही ठीक ठाक कमाई करेगी. लेकिन इसके उलट फिल्म की शुरुआत ही बेहद सुस्त रही. फिल्म के रिलीज के पूरे सात दिनों में सिर्फ एक ही दिन ऐसा रहा जब फिल्म की कमाई 1 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू पाई. इसके अलावा बाकी सभी दिनों में कलेक्शन लाखों में ही सिमट कर रह गया. फिल्म ने अपने पहले गुरुवार यानी 7वें दिन महज 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो मेकर्स के लिए चिंता का विषय है.
बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के कारण
फिल्म की कहानी पहले भाग के मुकाबले धीमी मानी जा रही है. साथ ही, फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर वैसा बज नहीं बनाया गया जो एक सीक्वल के लिए जरूरी होता है. सिनेमाघरों में पहले से मौजूद बड़ी फिल्मों और ओटीटी पर रिलीज हुए नए कंटेंट ने 'वध 2' के दर्शकों को आकर्षित किया. छोटे बजट की फिल्मों को अक्सर स्क्रीन काउंट कम मिलता है, जिसका असर इसकी कमाई पर दिखा. मेकर्स ने इस उम्मीद में फिल्म रिलीज की कि अच्छी रिव्यूज के बाद फिल्म रफ्तार पकड़ेगी, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को औसत रेटिंग दी, जिससे 'वर्ड ऑफ माउथ' का फायदा इसे नहीं मिल सका.
फिल्म ने अब तक कितनी की कमाई
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ने पहले दिन 5 लाख से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 85 लाख का बिजनेस किया. वध 2 ने तीसरे दिन यानी रविवार को 1 करोड़ की कमाई की. फिल्म के वर्किंग डे और भी कठिन साबित हुए. इस फिल्म ने पहले सोमवार को सिर्फ 4 लाख की कमाई की. फिल्म ने पांचवे दिन 35 लाख का बिजनेस किया और 6वें दिन फिल्म ने 25 लाख का कारोबार किया. फिल्म ने 7वें दिन 14 लाख का कारोबार किया है. हालांकि यह आंकड़े बदल सकते हैं. ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं. इस तरह फिल्म ने 7 दिनों में सिर्फ 3.39 करोड़ का कारोबार किया है.
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता का स्ट्रगल
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म में जान फूंकने की कोशिश की है, लेकिन कमजोर निर्देशन और खराब स्क्रीनप्ले ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन अब 5-6 करोड़ रुपये के आसपास सिमटता नजर आ रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates