Vadh 2 Box Office Collection Days 6: इन दिनों सिनेमाघरों में एक साथ 4-4 दमदार फिल्में अपना दमखम दिखाने के लिए मैदान में उतरी हैं. लेकिन मनोरंजन जगत में कभी-कभी सस्पेंस सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस (Box Office) के नतीजों में भी देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ नीना गुप्ता (Neena Gupta) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) स्टारर फिल्म 'वध 2' (Vadh 2) के साथ भी हो रहा है, लेकिन यह सस्पेंस मेकर्स के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं है. शानदार स्टारकास्ट और पार्ट की सफलता के दम पर मैदान में उतरी इस मूवी का जादू 6 दिनों (Vadh 2 Box Office Collection Days 6) में ही धराशायी होता नजर आ रहा है.
शानदार ओपनिंग के बाद लड़खड़ाई Vadh 2
'बॉर्डर 2', 'भाबीजी घर पर हैं' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्मों के बीच बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज हुई 'वध 2' ने पहले ही दिन 50 लाख रुपए का कारोबार किया था. शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली, सेकंड डे पर 'वध 2' ने 85 लाख रुपए का कलेक्शन किया और तीसरे दिन ये आंकड़े बढ़कर करोड़ तक पहुंच गए.
Vadh 2 ने छठे दिन कितने की कमाई की?
'वध 2' को वीकेंड का फायदा मिला और तीसरे दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया. लेकिन वीकेंड के बाद से ही मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 1 करोड़ से इसकी कमाई अब सीधा लाख पर आ गई है. चौथे दिन 'वध 2' ने 31 लाख का कारोबार किया और पांचवे दिन इसकी कमाई सिर्फ 35 लाख रुपए रही. वहीं अगर बात करें छठे दिन यानी बुधवार की कमाई की तो अब तक के सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 34 लाख रुपए बटोरे हैं.
अब तक का Vadh 2 का कलेक्शन कितना है?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 करोड़ रुपए के बजट में बनीं 'वध 2' ने 6 दिनों में 3.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि, एक बार फिर फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है और इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है. हालांकि, ये तो वीकेंड के कलेक्शन सामने आने के बाद ही क्लीयर हो पाएगा कि, क्या इसका जादू दर्शकों पर चलेगा या फिर ये धराशायी हो जाएगी.
Vadh 2 स्टारकास्ट
आपको बता दें कि, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के अलावा फिल्म में कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे कई बड़े कलाकार फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. ये मूवी 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसी दिन 'भाबीजी घर पर हैं' भी ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates