Vadh 2 Box Office Collection Days 7: जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल के डायरेक्शन में बनीं संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) स्टारर फिल्म 'वध' (Vadh) साल 2022 में रिलीज हुई थी और इसकी जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका सीक्वल पर्दे पर उतारा. जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी 'वध 2' (Vadh 2) ने 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी और इसे रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस (Vadh 2 Box Office Collection Days 7) पर सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का लगाने वाली ये मूवी इस समय एक अग्निपरीक्षा से गुजर रही है.
Vadh 2 के सामने खड़ी हुई O Romeo
दरअसल, जहां एक तरफ फिल्म की कहानी, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की एक्टिंग को क्रिटिक्स से खूब वाहवाही मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ थिएटरों में फिल्म की सांसें फूलती नजर आ रही हैं. 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्मों की आंधी के बीच रिलीज हुई 'वध 2' के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती बनकर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' खड़ी है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि, क्या विशाल भारद्वाज की इस मच अवेटेड फिल्म के बीच 'वध 2' अपना बजट निकालने में काम हो पाएगी.
लाखों की कमाई में सिमटी Vadh 2
'वध 2' के मेकर्स ये उम्मीद कर रहे थे कि, ये अपने पहले पार्ट 'वध' की तरह की अच्छी कमाई करेगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका उल्टा ही देखने को मिला. नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर ये फिल्म लाखों की कमाई में ही सिमट के रह गई. महज एक ही दिन ऐसा था जब 'वध 2' ने 1 करोड़ का आंकड़ा छुआ था. बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया था. हालांकि, इसके बाद वीकेंड पर इसमें उछाल देखने को मिला था.
Vadh 2 का अब तक कलेक्शन
दूसरे दिन 'वध 2' ने उछाल के साथ 85 लाख रुपए का कारोबार किया था. तीसरे दिन ये बढ़कर 1 करोड़ तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद इसका डाउन फॉल शुरू हो गया और चौथे दिन फिल्म की कमाई 1 करोड़ से सीधा 30 लाख पहुंच गई. पांचवे दिन 35 लाख और छठे दिन 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया. वहीं सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 17 लाख का कारोबार किया और इसी के साथ इसकी अब तक की कुल कमाई 3.42 करोड़ रुपए हो गई.
क्या बजट निकाल पाएगी Vadh 2?
बता दें कि, 8 करोड़ के बजट में बनी 'वध 2' अभी अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई है और ऐसे में इसे सामने 'ओ रोमियो' जैसी मच अवेटेड फिल्म आकर खड़ी हो गई है. ऐसे में अब सवाल ये है कि, क्या नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की ये फिल्म अपना बजट निकाल पाती.
Subscribe Now
Enroll for our free updates