विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' ने चाइनीज सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने सारी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 दिन में 20 करोड़ रुपए तक की कमाई कर ली है. विजय सेतुपति की इस फिल्म ने भारत में भी अच्छी खासी कमाई की थी. विजय सेतुपति की महाराजा ने प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान लगभग 5.4 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है और पहले ही दिन 4 करोड़ रुपए तक का सफर तय किया है. चीन के बॉक्स ऑफिस ईएनटी के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 9.3 करोड़ हो गई थी. जिसके चलते फिल्म 'महाराजा' ने अब तक कुल 20 करोड़ रुपए तक की कमाई कर ली है.
फिल्म महाराजा की 20 लाख से ज्यादा टिकटें बेची गईं
चीन की ऑडियंस इंडियन फिल्मों को देखना काफी पसंद करती है. जब भी वहां कोई इंडियन फिल्म को रिलीज किया जाता है तो फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं. वहीं हाल ही में रिलीज हुई विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा की डिमांड चीन के फैंस के बीच इस कदर है कि शनिवार को इसकी 20 लाख से ज्यादा टिकटें बेची गई हैं. फिल्म महाराजा को 40,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया है. ये फिल्म इस हफ्ते की शुरुआत में 30 करोड़ रुपए से ज्यादा तक की कमाई भी कर सकती है. विजय की 'महाराजा' से पहले आमिर खान की 'दंगल' ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. फिल्म 'दंगल' ने चीन में 1200 करोड़ रुपए तक की भारी भरकम कमाई की थी. आमिर खान की 'दंगल' ऐसी पहली इंडियन मूवी थी जिसने चीनी बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई की थी.
विजय सेतुपति की महाराजा ने कमाए 126 करोड़
विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'महाराजा' अपनी शानदार स्टोरी के चलते हर जगह खूब कमाई कर रही है. इस फिल्म ने सिर्फ घरेलू सिनेमा ही नहीं बल्कि चीन में भी धमाल मचाना शुरू कर दिया है. फिल्म 'महाराजा' ने वर्ल्ड वाइड अब तक 126 करोड़ रुपए तक की कमाई कर ली है और हो सकता है यह फिल्म जल्द ही 160 करोड़ रुपए तक का आंकड़ा पर कर जाए.
विजय सेतुपति की 'महाराजा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म की स्टोरी को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है. यह फिल्म तमिल सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates