Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

War 2 Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन-जूनियर NTR की जोड़ी हिट या फ्लॉप? दूसरे दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

War 2: अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'वॉर 2' 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का दर्शकों को काफी इंतजार था. ऐसे में आइए जानते हैं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी फैंस को कितना अपने तरफ खींच पाई और मूवी ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया.

By: Sadhna Mishra  |  Published: August 16, 2025 7:26 AM IST

War 2 Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन-जूनियर NTR की जोड़ी हिट या फ्लॉप? दूसरे दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

War 2 Second Day Box Office Collection: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर 'वॉर 2' (War 2) को लेकर दर्शकों के बीच काफी लंबे समय से बज बना हुआ था. हालांकि, लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए 14 अगस्त 2025 को यह फिल्म रिलीज की गई. अब इसे दो दिन हो चुके हैं. शानदार ओपनिंग के साथ यह फिल्म आगे बढ़ रही है. दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' ने गदर मचाया. तो चलिए जानते हैं कि ऋतिक और एनटीआर की जोड़ी दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर हिट रही या फ्लॉप और मूवी ने दो दिन में कितने का कलेक्शन (War 2 Second Day Box Office Collection) कर किया.

कितना रहा War 2 ने दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

ट्रेड एनालिस्ट sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म के सेकंड डे का कलेक्शन (War 2 Second Day Box Office Collection) देखकर हर कोई हैरान है. 'वॉर 2' दूसरे दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. sacnilk द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक, 'वॉर 2' ने दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के ही है इसमें आगे और भी बदलाव देखे जा सकते हैं.

War 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं अगर बात करें 'वॉर 2' के ओपनिंग डे और अब तक के कुल कलेक्शन की तो फिल्म ने पहले दिन 51.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो मेकर्स और स्टार्स दोनों के लिए काफी निराशाजनक थी, क्योंकि इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जितना बज बना हुआ था वो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नहीं दिखा. हालांकि, दूसरे दिन 'वॉर 2' रफ्तार पकड़ती दिखाई दे रही हैं और 15 अगस्त पर इसने 56.50 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 108 करोड़ रुपए हो गए हैं. उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा और इसके कलेक्शन में और इजाफा होगा.