War 2 Box Office Collection 3rd Day: अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) के डायरेक्शन में बनी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर 'वॉर 2' (War 2) 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने 52 करोड़ रुपए के कलेक्शन (War 2 Box Office Collection) के साथ ओपनिंग की थी, हालांकि यह उम्मीद से कम थी, लेकिन दूसरे दिन मूवी के कलेक्शन में ग्रोथ दिखी थी. वहीं अब रिलीज के तीसरे दिन ही यह फुस्स होती नजर आ रही है. उम्मीद जताई जा रही थी कि वीकेंड पर 'वॉर 2' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा लेकिन कलेक्शन (War 2 3rd Day Box Office Collection) इसके बिल्कुल उल्टा रहा.
मेकर्स की उम्मीद पर फिरा पानी
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर 'वॉर 2' (War 2) की कमाई में जहां दूसरे दिन 5.35 करोड़ रुपए की ग्रोथ देखने को मिली थी, वहीं तीसरे दिन इसके कलेक्शन में तेजी से गिरावट आई है. 'वॉर 2' के तीसरे दिन की कमाई में 24.35 करोड़ रुपए की भारी गिरावट देखने को मिली है. मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म को वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सामने आए आंकड़ों के मुताबिक उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है.
कितना रहा War 2 का थर्ड डे कलेक्शन?
ट्रेंड एनालिस्ट sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म 'वॉर 2' (War 2) ने तीसरे दिन महज 33 करोड़ रुपए का कारोबार करने में सफल रही. वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 57.35 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन (War 2 2nd Day Collection) किया था, लेकिन वीकेंड पर इसे दर्शकों का प्यार और साथ मिलता नजर आया है. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के है, आगे इसमें बदलाव हो सकता है. अगर अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो वह 142. 35 करोड़ रुपए हो चुका है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
