War 2 Box Office Collection 4th Day: 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)-जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' (War 2) बॉक्स ऑफिस (War 2 Box Office Collection) पर गदर काट रही है. ऋतिक-एनटीआर की इस मचअवेटेड फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से बज बना हुआ था. दूसरे ही दिन फिल्म 57.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. वहीं अब चौथे दिन (War 2 Box Office Collection 4th Day) एक बार फिर फिल्म ने अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है और यह 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. तो चलिए जानते हैं कि 200 करोड़ में एंट्री के लिए 'वॉर 2' को कितनी दूरी तय करनी है.
गिरावट के बीच 200 करोड़ क्लब से चंद दूर है War 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' (War 2 Opening Daye Collection) ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक कमाई करती तो नहीं दिखी. 52 करोड़ रुपए से फिल्म अपना खाता खोला, लेकिन दूसरे ने दिन इसके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली 57.35 करोड़ के कारोबार के साथ फिल्म दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. तीसरे दिन 'वॉर 2' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली फिल्म ने सिर्फ 33.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं अब चौथे दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं.
चौथे दिन कितना रहा War 2 का कलेक्शन?
'वॉर 2' के बॉक्स ऑफिस (War 2 Box Office Collection) उतार-चढ़ाव के बीच मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म को वीकेंड पर फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आया, 'वॉर 2' को रविवार का भी फायदा नहीं मिला चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं बाद में इसमें बदलाव हो सकते हैं, लेकिन अभी तक के आंकड़ो के मुताबिक फिल्म अब तक 173.60 करोड़ रुपए का करोबार (War 2 Box Office Collection 4th Day) कर चुकी है और 200 करोड़ क्लब में शामिल होने में चंद दूरी बची है. उम्मीद है की पांचवे दिन की कमाई से ये दूरी भी मिट जाएगी.
क्या है War 2 फिल्म की कहानी?
बता दें कि, अयान मुखर्जी की इस फिल्म की कहानी दो दोस्तों और 'कलि गैंग' को खत्म करने के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें 'कलि गैंग' जो देश का दुश्मन होता है और नुकसान पहुंचाना चाहता है. वहीं दूसरी तरफ एक वक्त पर सबसे अच्छे दोस्त हुआ करने वाले कबीर यानी ऋतिक रोशन रघ यानी जूनियर एनटीआर एक दूसरे की जान के दुश्मन बन चुके होते हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
