Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

War 2 Box Office Collection Days 5: 5वें दिन ही औधे मुंह गिरी 'वॉर 2', 10 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, 200 करोड़ की...

War 2 Box Office: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' के मंडे कलेक्शन सामने आ गए हैं, जिन्हें देखकर मेकर्स को ही नहीं बल्कि फैंस को भी तगड़ा झटका लगेगा. रिलीज के पांचवे दिन ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती नजर आई. आइए जानते हैं 'वॉर 2' ने 5वें दिन कितने का कलेक्शन किया.

By: Sadhna Mishra  |  Published: August 19, 2025 7:13 AM IST

War 2 Box Office Collection Days 5: 5वें दिन ही औधे मुंह गिरी 'वॉर 2', 10 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, 200 करोड़ की...

War 2 5th Day Box Office Collection: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'वॉर 2' (War 2) को लेकर खबरों में बने हुए हैं. इस मूवी को लेकर लंबे समय से दर्शकों और फैंस के बीच काफी बज बना हुआ था, लेकिन रिलीज के बाद यह ऑडियंस पर अपना जादू दिखाने में नाकाम साबित होती नजर आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और अभी तक यह 200 करोड़ क्लब (War 2 Box Office Collection) में शामिल भी नहीं हो पाई है. इसी बीच इसके 5वें दिन के आंकड़े सामने आए हैं, जो बेहद हैरान कर देने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने सोमवार (War 2 5th Day Box Office Collection) को कितने रुपए का कारोबार किया.

बॉक्स ऑफिस पर औधे मुंह गिरी War 2

14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' (War 2) ने 52 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और फिल्म ने 57.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, लेकिन तीसरे दिन से 'वॉर 2' की कमाई ढीली पड़ने लगी और दिन ब दिन इसके कारोबार में गिरावट आने लगी. वहीं इस मूवी के 5वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो बेहद हैरान करने वाले हैं.

5वें दिन War 2 का कितना रहा कलेक्शन?

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, 'वॉर 2' 5वें दिन बॉक्स ऑफिस (War 2 5th Day Box Office Collection) पर औधे मुंह गिर पड़ है. महज दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 'वॉर 2' को 200 करोड़ के क्लब में जाने से पसीने छूट रहे हैं. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी वाली इस फिल्म ने पांचवे दिन महज 8.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. हालांकि, यह आंकड़े खबर लिखे जाने तक के ही है आगे इसमें और भी बदलाव हो सकते हैं. लेकिन अब तक के आंकड़ो के मुताबिक, 'वॉर 2' का टोटल कलेक्शन 183.25 करोड़ रुपए हुए हैं.

War 2 Box Office Collection

गौरतलब है कि, बीते दिन के कलेक्शन के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा था कि, अगर फिल्म ऐसे ही कारोबार करती रही, तो 5वें दिन 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी, लेकिन ऋतिक-एनटीआर की इस फिल्म के लिए 5वें दिन 10 करोड़ का आंकड़ा तय करना भी भारी पड़ा.