War 2 vs Coolie Box Office Collection 11th Days: बॉक्स ऑफिस पर पिछले 11 दिनों से सबसे बड़ा मुकाबला छिड़ा हुआ है. दरअसल, 14 अगस्त 2025 को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'वॉर 2' (War 2) और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की 'कुली' (Coolie) एक साथ ही रिलीज हुई थी और दोनों ही मूवीज मेगा बजट हैं. ऐसे में इनके एक ही डेट पर रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है. दोनों ही फिल्मों ने शुरुआती दिनों से ही जबरदस्त कमाई कर दर्शकों और मेकर्स को हैरान किया है. वहीं अब इन फिल्मों को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं ऐसे में आइए जानते हैं कि 11वें दिन बॉक्स ऑफिस (War 2 vs Coolie Box Office Collection 11th Days) पर किसने बाजी मारी और कौन फुस्सी बम निकला?
War 2 ने अब तक कितने का कलेक्शन किया?
sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'वॉर 2' ने 11वें दिन 6.50 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया है. वहीं इसके पहले यानी 10वें दिन मूवी ने 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'वॉर 2' का अब तक कुल कलेक्शन 221.00 करोड़ पहुंच चुका है. ऋतिक की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अभी तक अपने बजट के आसपास तक नहीं पहुंच पाई है.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा Coolie का 11वां दिन?
वहीं अगर बात करें रजनीकांत स्टारर 'कुली' की तो sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 11वें दिन 10.75 करोड़ रुपए का कमाई की है. वहीं बीते दिन 'कुली' ने 10.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अगर बात करें 'कुली' के अब तक की कुल कमाई की तो, फिल्म ने 11 दिनों में 256.75 करोड़ का कारोबार किया है, लेकिन रजनीकांत की फिल्म भी अपने बजट के आसपास भी अभी तक नहीं पहुंच पाई है.
11वें दिन किसने मारी बाजी?
दोनों ही फिल्में लगातार उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी रजनीकांत की 'कुली' ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से कमाई के मामले में काफी आगे है. बता दें कि, दोनों ही फिल्मों का बजट काफी ज्यादा हाई था और इन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बज भी बना हुआ था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.
Subscribe Now
Enroll for our free updates