War 2 vs Coolie Box Office Collection: सिनेमा जगत में वैसे तो कई फिल्में क्लैश करती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि, दो सुपरस्टार्स की मेगा बजट फिल्मों को एक ही दिन मेकर्स रिलीज करने का रिस्क लें. लेकिन इन दिनों बॉक्स ऑफिस दो सुपरस्टार की फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पहली साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की 'कुली' (Coolie) और दूसरी बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की 'वॉर 2' (War) बॉक्स ऑफिस पर जी-जोड़ मुकाबला कर रही है. दोनों ही मेगा बजट फिल्मों को मेकर्स ने 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया (War 2 vs Coolie) था. जिसे अब 9 दिन हो चुके हैं, तो चलिए जानते हैं किसा जादू दर्शकों पर चला और बॉक्स ऑफिस (War 2 vs Coolie Box Office Collection) पर फ्लॉप रहा?
9वें दिन 'वॉर 2' का कितना रहा कलेक्शन?
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'वॉर 2' का बज लोगों के बीच काफी बना हुआ था, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद ये कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आई. 400 करोड़ के बजट में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने 52 करोड़ रुपए से खाता खोला था, दूसरे दिन मूवी की कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट ही देखने को मिली. sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, 'वॉर 2' ने रिलीज के 9वें दिन सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं आगे इनमें बदलाव हो सकता है, लेकिन अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन 208.25 करोड़ रुपए हो चुके हैं. जो कि फिल्म की बजट का आधा ही है.
9वें दिन 'कुली' का कितना रहा कलेक्शन?
वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म 'कुली' का भी कुछ यही हाल देखने को मिल रहा है. लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, लेकिन फिल्म रिलीज के 9 दिन बाद भी बजट से कोसो दूर हैं. 65 करोड़ के शानदार कलेक्शन से खाता खोलने वाली 'कुली' की हर दिन कमाई घटती गई और 9वें दिन आते-आते तो इसके भी पसीने छूट गए. sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, 'कुली' ने 9वें दिन 5.50 करोड़ की कमाई की है. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के ही है, आगे इनमें बदलाव हो सकते हैं. लेकिन इन आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का अबतक कुल कलेक्शन 235.15 करोड़ रुपए तक हो चुका है.
कौन किस पर पड़ा भारी?
'कुली' और 'वॉर 2' के अभी तक के सामने आए आंकड़ो के मुताबिक, अभी भी रजनीकांत की 'कुली' ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' पर भारी पड़ रही है. जहां 'कुली' ने 235.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है वहीं, 'वॉर 2' ने अभी तक 208. 25 करोड़ का ही आंकड़ा तय किया है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates