War 2 vs Coolie Box Office Collection 10th Days: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर 'वॉर 2' (War 2) और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर 'कुली' (Coolie) दोनों ही फिल्मों की रिलीज के बाद 23 अगस्त को दूसरा शनिवार था. हालांकि, दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर खेला कर दिया है. जहां कुली के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया है, वहीं वॉर 2 ने भी अच्छी कमाई (War 2 vs Coolie Box Office Collection 10th Days) की. ऐसे में एक बार फिर अंदाजा लगाया जा रहा है कि, 'कुली' और 'वॉर 2' की कमाई का सिलसिला अभी खत्म हुआ नहीं है. तो चलिए जानते हैं 10वें दिन दोनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन (War 2 vs Coolie Box Office Collection) किया.
10वें दिन कितना रहा ऋतिक की 'वॉर 2' का कलेक्शन?
सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'वॉर 2' ने पहले दिन 52 करोड़ से खाता खोला था. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया और 57.35 करोड़ की कमाई हुई, लेकिन इसके बाद लगातार 'वॉर 2' की कारोबार में तेजी से गिरावट देखने मिल रही थी. वहीं अब रिलीज के 10वें दिन एक बार फिर फिल्म ने पलटी मारी है. दरअसल, जहां 9वें दिन फिल्म ने 4 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं 10वें दिन 'वॉर 2' ने 6.25 की कमाई की है. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के ही है, इसमें आगे बदलाव किया जा सकता है. लेकिन अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से ऋतिक की फिल्म ने कुल कमाई 214.50 हो गई है.
10वें दिन 'कुली' की कितनी रही कमाई?
सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी 'कुली' ने पहले दिन 65 करोड़ से शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखा गया और 54 करोड़ की कमाई हुई. इसके बाद लगातार 'कुली' की कमाई में तेजी से गिरावट देखने मिल रही थी. वहीं अब रिलीज के 10वें दिन एक बार फिर फिल्म ने पलटी मारी है. दरअसल, जहां 9वें दिन फिल्म ने 5.85 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं 10वें दिन 'कुली' ने 10 करोड़ की कमाई की है. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के ही है, इसमें आगे बदलाव किया जा सकता है. लेकिन अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से ऋतिक की फिल्म ने कुल कमाई 245.5 हो गई है.
कौन किससे आगे?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक के आंकड़ों को देखा जाए तो अभी भी रजनीकांत की 'कुली' ऋतिक की 'वॉर 2' पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं. जहां ऋतिक की 'वॉर 2' ने 10 दिन में 214.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है, वहीं रजनीकांत की 'कुली' ने 10 दिन में 245.5 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस किया है. लेकिन अगर हिट या फ्लॉप के नजरिए से देखा जाए, तो दोनों ही फिल्में अभी तक अपना बजट के आसपास भी नहीं पहुंच पाई है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates