Alpha VS Welcome To The Jungle Box Office: 'धमाल 4' ने डाली अक्षय कुमार की नाक में नकेल, अल्फा के हौसले हुए पस्त

Welcome To The Jungle VS Alpha Box office: अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि धमाल 4 की रिलीज का अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' पर क्या असर हुआ है. ये बात जानकर आलिया भट्ट को सदमा जरुर लग जाएगा.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: July 11, 2026 8:01 AM IST

Welcome to the Jungle VS Alpha Box Office : बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की फिल्म 'धमाल 4' ने धमाकेदार एंट्री मारी है. आते ही इस फिल्म ने नोटों की बारिश करनी शुरू कर दी है. पहले ही दिन से फिल्म 'धमाल 4' ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) और अल्फा (Alpha) को कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है. यही वजह है कि धमाल 4 की रिलीज का असर दोनों ही फिल्मों पर साफ देखने को मिल रहा है. बीते दिन अक्षय कुमार को भी तगड़ी चपत लगी है. अगर बात की जाए फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की तो इसे रिलीज हुए 16 दिन का समय हो चुका है. 16वें दिन फिल्म ने 126.05 करोड़ रुपए का टोटल ग्रॉस कलेक्शन जमा किया है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 126.05 करोड़ रुपए रहा. इतने दिनों में वेलकम टू द जंगल के 123,746 शोज दिखाए जा चुके हैं. वर्ल्डवाइड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 181.50 करोड़ रुपए कूट डाले हैं. इसमें से 31.70 करोड़ रुपए का ओवरसीज कलेक्शन है.

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लगी एक करोड़ की चपत

आपको बता दें कि बीते दिन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' केवल 1.19 करोड़ रुपए ही कमा पाई. वृहस्पतिवार को ये आंकड़ा 2.52 करोड़ रुपए था. कहना गलत नहीं होगा कि वेलकम टू द जंगल को धमाल 4 की रिलीज की वजह से एक ही दिन में एक करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है. हालांकि अब भी 'वेलकम टू द जंगल' धमाल 4 को टक्कर देने की कोशिश कर रही है. जिस रफ्तार से अक्षय कुमार की फिल्म कमा रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

अल्फा के हुए हौसले पस्त

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के साथ-साथ आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' भी इस समय बुरे दौर से गुजर रही है. इस फिल्म की कमाई धमाल 4 के रिलीज होते ही औंधे मुंह जा गिरी है. रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपए कमाए. बीते दिन फिल्म अल्फा के 4,831 शोज दिखाए गए हैं, इसी के साथ अल्फा का ग्रॉस कलेक्शन 58.51 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 49.10 करोड़ रुपए हो गया है. बीते दिन अल्फा ने ओवसीज कलेक्शन के नाम पर केव एक करोड़ रुपए कमाए. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 82.06 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि दिन बीतने के साथ साथ फिल्म की कमाई तेजी से गिर रही है. आलिया भट्ट का एक्शन लोगों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पा रहा है. एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…