Zwigato Box Office Day 2 Collection: कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा (Kapil Sharma) बीते शुक्रवार अपनी गंभीर फिल्म ज्विगाटो को लेकर सिल्वर स्क्रीन पहुंचे थे। कॉमेडी स्टार की स्टारडम की वजह से इस फिल्म ने रिलीज से पहले तो काफी बज क्रिएट किया। मगर ये बज टिकट विंडो पर फुस्स साबित होता दिखा। सामने आए शुक्रवार और शनिवार को हुई फिल्म की कमाई के आंकड़े बेहद डरावने हैं। जिसे देख लगता है कि आने वाले दिन कपिल शर्मा स्टारर निर्माता-निर्देशक नंदिता दास की इस फिल्म के लिए काफी क्रूशियल होने वाले हैं। फिल्म ने दो दिनों में थियेटर से काफी कम कमाई हासिल की है। जिसके बाद सामने आए ये आंकड़े मेकर्स की टेंशन बढ़ा सकते हैं।
2 दिन में कुल 1 करोड़ कमा पाई है कपिल शर्मा की ज्विगाटो
कपिल शर्मा एक बड़े टीवी स्टार हैं। सोशल मीडिया पर भी कपिल शर्मा की भारी फैन फॉलोइंग है। कपिल शर्मा देश के सबसे बड़े कॉमेडी स्टार्स की लिस्ट में आते हैं। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर कपिल शर्मा अपना दमखम नहीं दिखा सके। फिल्म ज्विगाटो को देखने बेहद कम ही दर्शक थियेटर पहुंचे। जिसकी वजह से फिल्म ने दो दिन में महज 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने रिलीज वाले दिन यानी शुक्रवार, पहले दिन 43 लाख रुपये थियेटर से कमाए। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने कुल 62 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म अब तक 1.05 करोड़ रुपये कमाए हैं।
#Zwigato witnesses an upward trend on Day 2 [+44.19%], but the 2-day total remains very low due to its biz on Day 1… Biz needs to have a miraculous turnaround/jump on Day 3 for a respectable weekend total… Fri 43 lacs, Sat 62 lacs. Total: ₹ 1.05 cr. #India biz. pic.twitter.com/DY5eReLa6J
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 19, 2023
इतने करोड़ रुपये में बनी है कपिल शर्मा की ज्विगाटो
कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को करीब 10-15 करोड़ रुपये में बनाया गया है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि ये फिल्म करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई जरूर करे। हालांकि फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म आने वाले दिनों में थियेटर्स पर कैसा प्रदर्शन करती है। जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि कपिल शर्मा की ये फिल्म डिलिवरी बॉय की जिंदगी पर आधारित है। जिसका ट्रेलर काफी इमोशनल था। ये ट्रेलर फैंस को पसंद भी आया। हालांकि थियेटर्स पर फिलहाल स्थिति उलटे ही नजर आ रही है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates