Biography :
अजय देवगन एक हिंदी फिल्म एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ था। अजय का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। अजय के पिता वीरू देवगन फिल्म इंडस्ट्री के एक जानेमाने स्टंट कोरियोग्राफर रहे हैं और मां वीणा एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अजय ने शुरुआती पढ़ाई सिल्वर बीच हाई स्कूल, जुहू और कॉलेज की पढ़ाई मिठीबाई कॉलेज से की। 1992 में 'जिगर' फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय और करिश्मा के रिलेशनशिप में होने की खबरे...
Biography :
अजय देवगन एक हिंदी फिल्म एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ था। अजय का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। अजय के पिता वीरू देवगन फिल्म इंडस्ट्री के एक जानेमाने स्टंट कोरियोग्राफर रहे हैं और मां वीणा एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अजय ने शुरुआती पढ़ाई सिल्वर बीच हाई स्कूल, जुहू और कॉलेज की पढ़ाई मिठीबाई कॉलेज से की। 1992 में 'जिगर' फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय और करिश्मा के रिलेशनशिप में होने की खबरें आईं। हालांकि साल 1995 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसी साल 'गुंडाराज' फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय को को-एक्ट्रेस काजोल से प्यार हो गया। 24 फरवरी 1999 को काजोल और अजय ने शादी कर ली। उनके एक बेटी न्यासा (2003) और एक बेटा युग (2010) है। साल 2009 में अजय देवगन ने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करते हुए Devgan से Devgn कर लिया। अजय पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने शूटिंग की लोकेशन पर जाने और प्रमोशन्स के लिए प्राइवेट जेट खरीदा था। उन्होंने साल 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' से बड़े पर्दे पर एंट्री ली। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। साल 2000 में उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस Ajay Devgn FFilms शुरू किया। साल 2015 में उन्होंने अपने बच्चों के नाम के पहले अक्षर पर NY VFXWAALA कंपनी शुरू की। उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'फूल और कांटे', 'जिगर', 'दिलवाले', 'विजयपथ', 'सुहाग', 'गुंडाराज', 'मेजर साहब', 'प्यार तो होना ही था', 'दिलजले', 'कच्चे धागे', 'दिल क्या करे', 'लज्जा', 'गंगाजल', 'खाकी', 'मस्ती', 'अपहरण', 'गोलमाल सीरीज', 'वन्स अपोन अ टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन', 'सिंघम सीरीज', 'सूर्यवंशी', 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', 'RRR', 'मैदान' और 'त्रिभंगा' जैसी फिल्में शामिल हैं। सिनेमा जगत में अपने काम के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिले। उन्हें 3 बार फिल्मफेयर, 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और साल 2016 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।