Dheeraj Dhoopar

bollywoodlife.com celeb

Dheeraj Dhoopar Profile

Born : December 20, 1984

Born Place : दिल्ली,दिल्ली,भारत

Height: 1.65 मी

धीरज धूपर टीवी इंडस्ट्री के एक जानेमाने अभिनेता हैं। धीरज धूपर का जन्म 20 दिसंबर 1984 में हुआ था। धीरज धूपर दिल्ली के रहने वाले हैं। धीरज धूपर एक्टर होने के साथ साथ फैशन डिजाइनर भी हैं। धीरज धूपर ने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। धीरज धूपर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 में कलर्स टीवी के शो 'मात पिता के चरणों में स्वर्ग' से किया था। जिसके बाद धीरज धूपर को 'बहनें', 'मिसेज तेंदुलकर', 'जिंदगी कहे – स्माईल प्लीज', 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे सीरियल्स में काम करने का मौका मिला। धीरज धूपर को असली पहचान कलर्स टीवी के शो ससुराल सिमर का के जरिए मिली। इस शो में धीरज धूपर ने प्रेम भारद्वाज का किरदार निभाया था। कुछ समय पहले ही धीरज धूपर एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 5' में एक अहम रोल में नजर आए थे। इन दिनों धीरज धूपर जी टीवी के सुपरहिट टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रहे हैं। इस धारावाहिक में धीरज धूपर करण लूथरा का किरदार निभा रहे हैं।

एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं Harshad Chopda और Shivangi Joshi? धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला ने खोल दिए सारे राज!

Lock Upp 2 से बाहर होने के बाद धीरज धूपर ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा इशारा किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी.

Sadhna Mishra | 2026-07-27 18:12:20

Lock Upp 2 से गायब हुए रूल्स? धीरज धूपर को मिली स्पेशल छूट पर मचा बवाल, लोगों ने मेकर्स पर लगाए बायस्ड के आरोप

Lock Upp 2 के लेटेस्ट एपिसोड ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है. दर्शक अब मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं और उन पर बायस्ड होने का आरोप लगा रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा विवाद क्या है.

Sadhna Mishra | 2026-07-21 01:00:31

Lock Upp 2 के बाद किस कंटेस्टेंट की ब्रांड वैल्यू होगी सबसे ज्यादा और क्यों? रेस में शामिल हैं ये 3 नाम!

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप' का सीजन 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, शो खत्म होने के बाद किस कंटेस्टेंट की किस्मत चमकेगी और किसकी ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी? आइए आपको बताते हैं इस रेस में किन 3 कंटेस्टेंट्स के नाम आगे चल रहे हैं.

Sadhna Mishra | 2026-07-20 03:35:10