Farhan Akhtar

bollywoodlife.com celeb

Farhan Akhtar Profile

Born : January 09, 1974

Born Place : मुंबई,महाराष्ट्र,भारत

Height: 7.5 फीट

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर का जन्म मुंबई के एक ईरानी-मुस्लिम परिवार में 9 जनवरी 1974 को हुआ था। उनके पिता जावेद अख्तर हैं। बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी, फरहान अख्तर की सौतेली मां हैं। इसके अलावा फरहान अख्तर, फराह खान के चचेरे भाई हैं। फरहान अख्तर ने अधुना भावनी के साथ शादी की थी लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। इन दिनों फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। एक्टर होने के अलावा फरहान अख्तर एक जानेमाने सिंगर, पटकथा लेखक,गीतकार, टीवी होस्ट और फिल्म निर्माता भी हैं। साल 2001 में आई फिल्म 'दिल चाहता है' फरहान अख्तर की पहली ऐसी फिल्म है जिसका निर्देशन उन्होंने किया था। फरहान अख्तर ने फिल्म 'रॉक ऑन' के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी। इस फिल्म के गानों को फरहान अख्तर ने अपनी आवाज से सजाया था। फरहान अख्तर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' का रीमेक बनाया था। इसके अलावा फरहान अख्तर ने 'लक्ष्य' और 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। फरहान अख्तर ने 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', 'ध्रुव' और 'गुलेल', 'रॉक ऑन', 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'मिल्खा सिंह', 'दिल धड़कने दो', 'द स्काई इज पिंक', 'शादी के साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है।