By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Born : August 14, 1977
Born Place : दिल्ली,दिल्ली,भारत
Height: 5.10 फीट
टीवी एक्टर गौतम रोड़े दिलवालों के शहर दिल्ली के रहने वाले हैं। गौतम रोड़े का जन्म 14 अगस्त 1977 को नई दिल्ली में हुआ। गौतम रोड़े ने आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुआं से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा गौतम रोड़े ने डीयू के शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम किया है। गौतम रोड़े ने जी टीवी के सीरियल 'जहां प्यार मिले' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। गौतम रोड़े 'बाबुल का सपना छूटे ना', 'सिम्पली सपने', 'सरस्वतीचंद्र', 'मेरा नाम करेगी रोशन', 'तेरी मेरी लव स्टोरी', 'माता की चौकी', 'मान रहे तेरा पिता', 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'महाकुम्भ: एक रहस्य एक कहानी', 'काल भैरव रहस्य सीजन 2' और 'भाखरावाड़ी' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा गौतम रोड़े 'अनर्थ', 'अज्ञात' और 'अक्सर 2' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। गौतम रोड़े डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 5' को होस्ट भी कर चुके हैं। इस काम में करण वाही ने गौतम रोड़े का साथ दिया था। यहां अगर बात की जाए पर्सनल लाइफ की तो गौतम रोड़े ने टीवी अदाकारा पंखुरी अवस्थी के साथ शादी की है। पंखुरी अवस्थी और गौतम रोड़े ने साल 2018 में धूमधाम से शादी की थी।
शाइनी पिंक शॉर्ट ड्रेस में प्रतिभा रांटा का 'बार्बी' लुक वायरल, सादगी भूल हुस्न के कायल हुए फैंस!
खूबसूरत गाउन में सुरभि ज्योति ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल
पर्पल ड्रेस में खिल उठीं वामिका गब्बी, सिजलिंग पोज से धड़काया फैंस का दिल; इंटरनेट पर मचा बवाल
एली अवराम ने बिकनी पहनकर इंटरनेट पर लगाई आग, सिजलिंग तस्वीरें देख छूटे फैंस के पसीने