By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Born : May 30, 1985
Born Place : मुंबई,महाराष्ट्र,भारत
Height: 5 फीट 4 इंच
जेनिफर विंगेट का जन्म 30 मई 1985 को मुंबई में हुआ था। जेनिफर एक नामी टीवी एक्ट्रेस हैं। वे टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' में अपने किरदार के लिए खासी फेमस हुईं। उनके पिता का नाम हेमंत विंगेट और मां का नाम प्रभा विंगेट है। उनकी पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल, मुंबई से हुई है। उन्होंने साल 1995 में आई हिंदी फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' में चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे 'राजा की आएगी बारात' और 'राजा को रानी से प्यार हो गया' जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनके टीवी शोज में 'शाका लाका बूम-बूम', 'कर्तिका', 'कसौटी जिंदगी के', 'कहीं तो होगा', 'संगम', 'बेहद और बेहद 2', 'सरस्वतीचंद्र', 'दिल मिल गए' जैसे सीरियल्स शामिल हैं। उनकी फिल्मों में 'अकेले हम अकेले तुम', 'राजा की आएगी बारात', 'राजा को रानी से प्यार हो गया', 'कुछ ना कहो' जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने गोल्ड अवॉर्ड, इंडियन टेली अवॉर्ड और एशियाविजन टीवी अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड जीते हैं। जेनिफर ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया।