By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Born : November 13, 1967
Born Place : अंबाला,हरियाणा,भारत
Height: 5 फीट 3 इंच
जूही चावला एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और आंत्रप्रन्योर हैं। जूही ने हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, बंगाली, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। जूही का जन्म 13 नवंबर 1967 को हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ। उनके पिता का नाम एस. चावला और मां का नाम मोना चावला है। उन्होंने सिडनहम कॉलेज, मुंबई से पढ़ाई की। साल 1984 में वे मिस इंडिया बनीं। उन्होंने साल 1986 में आई फिल्म 'सुलतनत' से डेब्यू किया। फिल्म फ्लॉप रही। उन्हें साल 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से अलग पहचान मिली। साल 1995 में जूही ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की। दोनों को जाह्नवी मेहता नाम की बेटी और अर्जुन मेहता नाम का एक बेटा है। उनकी फिल्मों में 'कयामत से कयामत तक', 'अमर प्रेम', 'स्वर्ग', 'प्रतिबंध', 'भाभी', 'बोल राधा बोल', 'डर', 'अंदाज अपना-अपना', 'इश्क', 'तड़ीपार', 'यस बॉस' और 'जीरो' जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'अशोका' और 'चलते-चलते' जैसी फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं। उन्हें फिल्मफेयर, स्टार स्क्रीन जैसे कई अवॉर्ड्स मिले हैं।