By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Born : January 01, 1970
Born Place : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत,महाराष्ट्र,भारत
Height: 5.6 फुट
काजल अग्रवाल एक प्रतिष्ठित साउथ फिल्म अदाकार हैं। वो तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। काजल अग्रवाल ने साल 2004 में हिंदी फिल्म ‘क्यों हो गया न’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2007 में काजल अग्रवाल ने तेलुगु फिल्म लक्ष्मी कल्याणम से दक्षिण भारतीय सिने जगत में कदम रखा। राम चरण की साथ मगधीरा के साथ उन्होंने बड़ी सफलता का पहला स्वाद चखा। ये तेलुगु सिनेमा की हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद काजल अग्रवाल ने प्रभास के साथ डार्लिंग (2010), मिस्टर परफेक्ट (2011), बिजनेसमेन (2012), नायक, बादशाह (2013) और टेंपर (2014) जैसी कई फिल्में की। काजल अग्रवाल ने अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम (2011) से खासा नाम कमाया। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म स्पेशल 26 (2011) में भी नजर आईं। वो पहली ऐसी दक्षिण भारतीय महिला कलाकार हैं जिनका मैडम तुसाद के सिंगापुर म्यूजियम में मोम का पुतला भी है। काजल अग्रवाल पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार मुंबई में ही स्थापित है। काजल अग्रवाल के पिता विनय अग्रवाल और माता सुमन अग्रवाल एक बिजनेसमैन और उनकी मैनेजर भी हैं। उनकी छोटी बहन निशा अग्रवाल भी दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेत्री हैं।