Kamal Haasan

bollywoodlife.com celeb

Kamal Haasan Profile

Born : November 07, 1954

Born Place : चेन्नई,तमिलनाडु,भारत

Height: 5 फीट 5 इंच

कमल हासन एक फिल्म एक्टर, स्क्रीन राइटर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राजनेता हैं। उन्होंने अधिकतर काम तमिल सिनेमा में किया है। कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 को चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ। उनके पिता का नाम डी. श्रीनिवासन और मां का नाम राजलक्ष्मी है। कमल हासन के बचपन का नाम 'पार्थसारथी' है। साल 1960 में आई फिल्म 'कलातुर कन्नाम्मा' से चाइल्ड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था। इसके बाद कमल ने 200 से अधिक हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, बंगाली और मलयालम फिल्मों में काम किया है। साल 1973 में आई फिल्म 'अरंगेत्रम' में उन्हें पहली बार एडल्ट रोल मिला। साल 1981 में आई फिल्म 'एक दूजे के लिए' उनकी पहली हिंदी फिल्म है। उनकी फिल्मों में 'टिक टिक टिक', 'कल्याणरमन', 'एनाक्कुल ओरुवन', 'राजा पारवई', 'पुष्पक विमान' और 'विक्रम' जैसी फिल्में शामिल हैं। कमल की हिंदी फिल्मों में 'चाची 420', 'विश्वरूपम', 'हे राम', 'सागर', 'सनम तेरी कसम', 'ये तो कमाल हो गया', 'यादगार', 'करिश्मा' जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 1978 में कमल ने वाणी गणपति से शादी की। 10 साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद कमल ने सारिका से शादी की। दोनों को श्रुति और अक्षरा नाम की दो बेटियां हैं। 2018 में कमल हासन ने राजनीति में एंट्री करते हुए 'मक्कल निधि मय्यम' पार्टी की स्थापना की। उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री (1990) और पद्म भूषण (2014) जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। इनके अलावा कमल को फिल्मफेयर साउथ, फिल्मफेयर, नेशनल फिल्म अवॉर्ड, राष्ट्रपति सम्मान जैसे कई पुरस्कार मिले हैं।

सीएम विजय और कमल हासन की मुलाकात में हुआ बड़ा खेला, एक्टर ने सिनेमा इंडस्ट्री के लिए की 6 धांसू डिमांड्स

सुपरस्टार कमल हासन ने तमिलनाडु के सीएम विजय से मुलाकात कर तमिल सिनेमा के विकास के लिए 6 शानदार मांग की है. साथ ही कमल हासन ने सीएम विजय द्वारा शराब की दुकानें बंद करने के फैसले की सराहना भी की.

Shreya Pandey | 2026-05-18 02:07:49

CM बनते ही एक्शन मोड में आए थलापति विजय, 717 दुकानों पर जड़ा ताला; कमल हासन और विशाल के बयान ने मचाई खलबली!

Thalapathy Vijay सीएम की कुर्सी संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने तमिलनाडु में 717 दुकानों पर ताला जड़वा दिया है, जिसपर अब कमल हासन और विशाल का बयान सामने आया है.

Sadhna Mishra | 2026-05-12 09:15:06

जब तृषा कृष्णन ने 28 साल बड़े एक्टर संग दिया था रोमांटिक सीन, सोशल मीडिया पर मच गया था हंगामा

Trisha Krishnan Romantic Scene: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने बीते साल 2025 में एक फिल्म में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने खुद से 28 साल बड़े एक्टर संग रोमांटिक सीन दिया था.

Shashikant Mishra | 2026-05-04 16:33:31