Kushal Tandon

bollywoodlife.com celeb

Kushal Tandon Profile

Born : March 28, 1985

Born Place : लखनऊ,उत्तर प्रदेश,भारत

Height: 6 फीट

कुशाल टंडन छोटे पर्दे का एक जानामाना नाम है। कुशाल टंडन नवाबों के शहर लखनऊ के रहने वाले हैं। कुशाल टंडन का जन्म 28 मार्च 1985 में हुआ था। उनके दादा लालजी टंडन बिहार के गवर्नर रह चुके हैं। कुशाल टंडन ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज और न्यू यॉर्क फिल्म अकेडमी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। कुशाल टंडन ने अपने करियर की शुरूआत स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से की थी। टीवी शोज के अलावा कुशाल टंडन कई रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं। कुशाल टंडन 'बिग बॉस 7, 'नच बलिए सीजन 5', और 'फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी' जैसे रिएलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। 'बिग बॉस 7' के दौरान कुशाल टंडन ने टीवी अदाकारा गौहर खान को डेट किया था। साल 2104 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' के बाद कुशाल टंडन सीरियल 'बेहद' में भी नजर आ चुके हैं। कुशाल टंडन 'जिंदगी विन्स', 'बेबाकी' और 'हम' जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। साल 2012 में कुशाल टंडन को 'ईस्टर्न ऑय यू के मैगजीन' के 50 सेक्सिएस्ट एशियाई पुरुष की लिस्ट में छठी पोजीशन मिली थी।

बदल गया Alliance जीतने का रूल? टास्क नहीं अब ऐसे तय होगा विनर! लोगों ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

Alliance का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसकी रिलीज डेट और टाइम रिवील कर दिया गया है और शो के अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल चुका है, लेकिन विनर फॉर्मेट में ऐसा बदलाव किया गया है, जिसे लेकर अब इस शो में विजेता के फिक्सिंग के आरोप लग रहे हैं.

Sadhna Mishra | 2026-08-05 17:50:41

The Alliance: कशिश कपूर की इस हरकत पर आपा खो बैठीं मिनी माथुर, सरेआम उड़ाई खिल्ली! ऑन-कैमरा कह दी बड़ी बात

The Alliance के घर में अब जबरदस्त बवाल मचने वाला है, क्योंकि, इसमें कशिश कपूर की बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री होगी और घर में आते ही मिनी माथुर और निखिल चिनापा पर ऐसा तीखा तंज कसेंगी, जिससे पूरा घर हिल जाएगा. शो का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

Sadhna Mishra | 2026-07-22 11:42:56

'बूढ़े हो तो ओल्ड एज होम जाओ…' कुशाल टंडन पर भड़कीं उर्फी जावेद, सरेआम उड़ाईं धज्जियां

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ से उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद के बाहर होने पर बवाल मच गया है. बहन के एविक्शन से भड़कीं उर्फी ने टीवी एक्टर कुशाल टंडन की सरेआम धज्जियां उड़ा दी हैं.

Shreya Pandey | 2026-07-09 03:50:38