Lady Gaga

bollywoodlife.com celeb

Lady Gaga Profile

Born : March 28, 1986

Born Place : न्यूयॉर्क सिटी,मैनहटन,अमेरिका

Height: 5′ 1″

लेडी गागा का पूरा नाम स्फनी जोने एंजेलिना गेरमनोट्टा हैं। वो एक अमरेकिन सिंगर, सॉन्ग राइटर, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर, बिजनेसवुमैन और एक एक्ट्रेस हैं। वो अपने लुक्स में लगातार बदलावों और अपने गानों में उत्कृष्ठता के चलते जानी जाती हैं। ‘लेडी गागा’ उनका स्टेज नाम हैं। उन्होंने टीनएज की उम्र में ही स्टेज परफॉर्मेंस के साथ गाने की शुरूआत की थी। उन्होंने सोनी/एटीवी म्यूजिक पब्लिशिंग के साथ सॉन्ग राइटर के तौर पर काम किया था। लेडी गागा को पहली सफलता ‘द फेम’ (2008) म्यूजिक वीडियो अलबम से मिली थी। इसके जस्ट डांस और पोकर फेस सिंगल्स को अपार प्यार मिला था। इसके बाद साल 2009 में इसके दूसरे पार्ट ‘द फेम मोनस्टर’ के सिंगल्स बैड रोमांस, टेलीफोन चार्टबस्टर गाने बने। लेडी गागा ने करीब 124 मिलियन रिकॉर्ड्स सेल किए हैं। वो दुनिया की एक बेस्ट सेलिंग म्यूजिक आर्टिस्ट मानी जाती हैं। वो साल 2010 में चौथी हाईएस्ट अर्नर फीमेल पर्सनैलिटी बनी थी। उनके नाम कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं और करीब 11 ग्रैमी अवॉर्ड्स हैं। इसके अलावा वो वैगेन कॉस्मैटिक ब्रांड की भी मालिक हैं।

Joker 2: जोकर के सीक्वल मे हुई लेडी गागा की एंट्री, करेंगी हार्ले क्वीन का रोल?

Lady Gaga in Joker 2: जॉकिन फीनिक्स स्टारर फिल्म जोकर का सीक्वल आ रहा है। डायरेक्टर ने हाल ही में जोकर 2 का ऐलान किया था। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक शो में जोकर 2 में लेडी गागा नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो हार्ले क्वीन का रोल कर सकती हैं।

Rohit Maurya | 2022-06-14 09:57:42

Lady Gaga ने Ukraine का सपोर्ट करते हुए Russia के लिए लिखी ये बात, पढ़कर आपका भी दिल पिघल जाएगा!

Lady Gaga Support Ukraine: पॉप स्टार लेडी गागा (Lady Gaga) ने यूक्रेन का सपोर्ट किया है और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस से जुड़ी बात भी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि 'दुनियाभर में बहुत कुछ हो रहा है...

Abhay | 2022-03-01 06:04:22