By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Born : January 17, 1983
Born Place : उदयपुर,राजस्थान,भारत
Height: 5.7 फीट
टीवी एक्टर नकुल मेहता मेवाड़ के राजा पृथ्वीराज चौहान के वंश से ताल्लुक रखते हैं। नकुल मेहता का जन्म 17 जनवरी 1983 को राजस्थान के उदयपुर में हुआ था। नकुल मेहता के पिता प्रताप सिंह मेहता साल 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध का हिस्सा बने थे। इतना ही नहीं नकुल मेहता के पर-पर-परदादा लक्ष्मी लाल मेहता मेवाड़ क्षेत्र के सेनापति थे। नकुल मेहता ने मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी की है। नकुल मेहता एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ शानदार डांसर और मॉडल भी हैं। नकुल मेहता ने हिप हॉप, फोक, सालसा और जैज डांस की ट्रेनिंग ले रखी है। नकुल मेहता ने साल 2012 में स्टार प्लस के सीरियल 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' के जरिए छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा था। इस शो में नकुल मेहता ने आदित्य कुमार का मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा मेहता मेवाड़ स्टार प्लस के धारावाहिक 'इश्कबाज' में शिवाय सिंह ओबरॉय नाम का रोल भी प्ले कर चुके हैं। नकुल मेहता कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुके हैं। नकुल मेहता ने फिल्म 'हाल ए दिल' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। नकुल मेहता 'इंडियाज गॉट टैलेंट 6' को भी होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा नकुल मेहता ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है। कुछ समय पहले ही नकुल मेहता 'आई डोन्ट वॉच टीवी' वेब शो में नजर आए हैं।
पलक तिवारी का देसी अंदाज देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड, इंटरनेट पर छाई Photos
सोने के गहने पहन पानी में उतरीं में नोरा फतेही, सिजलिंग पोज से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
व्हाइट आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, हॉट तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर
'गुल्लक सीजन 5' से पहले Sony Liv पर देख डालें ये वेब सीरीज