Nakuul Mehta

bollywoodlife.com celeb

Nakuul Mehta Profile

Born : January 17, 1983

Born Place : उदयपुर,राजस्थान,भारत

Height: 5.7 फीट

टीवी एक्टर नकुल मेहता मेवाड़ के राजा पृथ्वीराज चौहान के वंश से ताल्लुक रखते हैं। नकुल मेहता का जन्म 17 जनवरी 1983 को राजस्थान के उदयपुर में हुआ था। नकुल मेहता के पिता प्रताप सिंह मेहता साल  1971 में हुए भारत-पाक युद्ध का हिस्सा बने थे। इतना ही नहीं नकुल मेहता के पर-पर-परदादा लक्ष्मी लाल मेहता मेवाड़ क्षेत्र के सेनापति थे। नकुल मेहता ने मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी की है। नकुल मेहता एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ शानदार डांसर और मॉडल भी हैं। नकुल मेहता ने हिप हॉप, फोक, सालसा और जैज डांस की ट्रेनिंग ले रखी है। नकुल मेहता ने साल 2012 में स्टार प्लस के सीरियल 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' के जरिए छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा था। इस शो में नकुल मेहता ने आदित्य कुमार का मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा मेहता मेवाड़ स्टार प्लस के धारावाहिक 'इश्कबाज' में शिवाय सिंह ओबरॉय नाम का रोल भी प्ले कर चुके हैं। नकुल मेहता कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुके हैं। नकुल मेहता ने फिल्म 'हाल ए दिल' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। नकुल मेहता 'इंडियाज गॉट टैलेंट 6' को भी होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा नकुल मेहता ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है। कुछ समय पहले ही नकुल मेहता 'आई डोन्ट वॉच टीवी' वेब शो में नजर आए हैं।

ओह नो... क्या बंद होने वाला है 'इश्कबाज', फैंस को लगेगा करारा झटका

ये टीवी शो कई दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है और इसमें सुरभि चंदना और नुकुल मेहता की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब रास आ रही है।

Shivani Bansal | 2018-09-20 10:08:08

ऑफ-एयर होने जा रहा है सुपरहिट शो 'इश्कबाज़', इस महीने से नहीं दिखेगा टीवी पर

टेलीविजन की दुनिया से दर्शकों के लिए एक बुरी खबर आ रही हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद दर्शक हो जाएंगे निराशा।

Ujwala Dharpawar | 2018-09-19 06:29:04

नकुल मेहता औ सुरभि चंदना ने की ‘इश्कबाज़’ के नए प्रोमो की शूटिंग, फैंस ने शाहरुख खान और काजोल से की ‘शिविका’ की तुलना

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है नकुल और सुरभि की तस्वीरें....

Garima Singh | 2018-02-04 04:02:12

इश्कबाज़ प्रोमो: नाम और खानदान की परवाह करने वाले शिवाय की जिंदगी में आएगा तूफान, देखें वीडियो

आने वाले दिनों में शिवाय को जल्द ही एहसास होगा कि अंहकार के दम पर जिंदगी में सुकून नहीं मिल सकता है...

Garima Singh | 2018-01-25 09:18:34