Nayanthara

bollywoodlife.com celeb

Nayanthara Profile

Born : January 01, 1970

Born Place : तिरुवल्ला, केरल, भारत,कर्नाटक,भारत

Height: 5′ 2″

तमिल फिल्म अभिनेत्री नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। उनका जन्म 18 नवंबर 1984 को कर्नाटक के बैंग्लुरू शहर में हुआ था। वो मलयालम क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नयनतारा मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और मलयालम सिने जगत में काम करती हैं। उन्होंने साल 2003 में मलयालम फिल्म मानसीनाक्करे से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में तमिल सिने जगत में फिल्म अय्या के जरिए कदम रखा। जबकि इसके अगले ही साल 2006 में वो तेलुगु फिल्म लक्ष्मी में नजर आईं थी। इन फिल्मों की सफलता के बाद उन्होंने कई शानदार फिल्में सिने जगत को दी। नयनतारा की चुनिंदा और सफल फिल्मों की लिस्ट में चंद्रमुखी (2005), दुबई सेनू (2007), तुलासी (2007), बिल्ला (2007), आधवन (2009), सिम्हा (2010), राजा रानी (2013), माया (2015) और नानुम राउडी धान (2010) आती हैं। साल 2010 में अदाकारा ने कन्नड़ सिने जगत में फिल्म सुपर से कदम रखा था। उन्हें फिल्म राजा रानी के लिए बेस्ट तमिल एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। जबकि फिल्म श्री राम राज्यम के लिए अदाकारा को बेस्ट तेलुगु एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था। जबकि पुथिया नियमम के लिए उन्हें बेस्ट मलयालम एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है।

Toxic Teaser: वादे के बाद भी मेकर्स ने फैंस को दिया झटका? टीजर में दिखा सिर्फ यश का जलवा, पलक झपकते गायब हुईं हसीनाएं!

Toxic Teaser Out: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें कियारा आडवाणी और नयनतारा के लुक्स ने फैंस को हैरान कर दिया है, लेकिन उससे भी ज्यादा लोग मेकर्स के एक वादे से काफी ज्यादा निराश हैं.

Sadhna Mishra | 2026-07-01 08:51:24

Salman Khan New Film: सलमान खान ने बताई नई फिल्म की रिलीज डेट, एक्टर ने कहा- 'थोड़ा दूर का सोचना चाहिए'

Salman Khan Film Release Date: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की नई फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है. आइए जानते है कि उनकी नई मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Shashikant Mishra | 2026-04-24 07:48:23

Salman Khan की फिल्म में हुई नयनतारा की एंट्री, 19 साल छोटी एक्ट्रेस संग नजर आएंगे भाईजान

Salman Khan And Nayanthara Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की नई फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. दरअसल, इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की एंट्री हो गई है.

Shashikant Mishra | 2026-03-31 12:45:10