Parineeti Chopra

bollywoodlife.com celeb

Parineeti Chopra Profile

Born : October 22, 1988

Born Place : अंबाला,हरियाणा,भारत

Height: 5 फीट 3 इंच

परिणीति चोपड़ा एक एक्ट्रेस और सिंगर हैं। 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला (हरियाणा) में जन्मीं परिणीति के पिता का नाम पवन चोपड़ा है और मां का नाम रीना चोपड़ा है। परिणीति ने प्रारंभिक पढ़ाई कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल से की। इसके बाद वे पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गईं। उन्होंने अपना करियर मार्केटिंग में शुरू किया था और बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2011 में आई फिल्म 'लेडीज vs रिकी बहल' परिणीति की डेब्यू फिल्म बनी। उनकी फिल्मों में 'इशकजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'ढिशुम', 'गोलमाल अगेन', 'केसरी', 'संदीप और पिंकी फरार', 'द गर्ल ऑन ट्रेन' और 'साइना नेहवाल की बायोपिक' जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने तीन गानों को भी अपनी आवाज दी है। इनमें 'माना कि हम यार नहीं' गाने को लोगों ने काफी पसंद भी किया। फिल्मों में काम के लिए परिणीति को 20 से अधिक अवॉर्ड मिले हैं। इनमें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर और जी सिने अवॉर्ड शामिल हैं।