Parth Samthaan Profile
Born : March 11, 1991
Born Place : पुणे,महाराष्ट्र,भारत
Height: 5 फीट 9 इंच
पार्थ समथान एक भारतीय टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और एक मॉडल हैं। पार्थ समथान का जन्म 11 मार्च 1991 में हुआ था। पार्थ समथान का जन्म पुणे में हुआ था लेकिन उनका ज्यादातर समय मुंबई में ही बीता है। पार्थ की स्कूलिंग पंचगनी से पूरी हुई है। वहीं कॉलेज के दौरान ही पार्थ समथान एक म्यूजिक बैंड के साथ जुड़ गए थे। इसी बीच वो एक्टिंग सीखने के लिए मुंबई पहुंचे थे। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले पार्थ समथान ने मॉडलिंग के क्षेत्र में भी खूब काम किया था। पार्थ समथान को सीरियल 'कैसी ये यारियां' और 'कसौटी जिंदगी के 2' के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। पार्थ जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। पार्थ समथान जल्द ही संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।