Biography :
प्रियंका चोपड़ा एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ। वे देश-विदेश की फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उनके पैरेंट्स अशोक और मधु चोपड़ा दोनों ही भारतीय सेना में डॉक्टर रहे हैं। प्रियंका के परिवार में एक छोटा भाई सिद्धार्थ है, वहीं परिणीति, मीरा और मन्नारा चोपड़ा प्रियंका की कजिन हैं। पैरेंट्स के आर्मी में होने के कारण उनका बचपन दिल्ली, लद्दाख, लखनऊ, बरेली, चंडीगढ़ सहित कई शहरों में गुजरा...
Biography :
प्रियंका चोपड़ा एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ। वे देश-विदेश की फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उनके पैरेंट्स अशोक और मधु चोपड़ा दोनों ही भारतीय सेना में डॉक्टर रहे हैं। प्रियंका के परिवार में एक छोटा भाई सिद्धार्थ है, वहीं परिणीति, मीरा और मन्नारा चोपड़ा प्रियंका की कजिन हैं। पैरेंट्स के आर्मी में होने के कारण उनका बचपन दिल्ली, लद्दाख, लखनऊ, बरेली, चंडीगढ़ सहित कई शहरों में गुजरा। 13 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। वहां से मैसाचुसेट्स और लोवा स्थित स्कूलों में पढ़ाई की। वे पहली बार बड़े पर्दे पर तमिल फिल्म 'थमिजान' में नजर आईं। इसके बाद साल 2003 में प्रियंका ने 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई' से बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके बाद उन्होंने 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्में कीं लेकिन उन्हें खासी चर्चा फिल्म 'ऐतराज' से मिली। वे केवल एक्टर ही नहीं बल्कि एक अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने कई अंग्रेजी गाने गाए हैं। उन्होंने 'एग्जोटिक', 'इन माय सिटी', 'आई कांट मेक यू लव मी' और 'यंग एंड फ्री' गाने शामिल हैं। मई 2018 में प्रियंका ने मशहूर सिंगर निक जोनस से शादी की। अपने करियर में उन्होंने कई अवॉर्ड्स जीते हैं। वे साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें 'पद्म श्री', 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड' और 'फिल्मफेयर अवॉर्ड' जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'अंदाज', 'ऐतराज', 'मुझसे शादी करोगी', 'फैशन', 'दोस्ताना', '7 खून माफ', 'गुंडे', 'डॉन', 'अग्निपथ', 'बर्फी', 'शूट आउट एट वडाला', 'कृष- 3', 'मैरी कॉम', 'बाजीराव-मस्तानी' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्में शामिल हैं। हॉलीवुड फिल्मों में 'अ किड लाइक जेक', 'द बे वॉच', 'वी कैन बी हीरोज', 'इजन्ट इट रोमांटिक' जैसी फिल्में शामिल हैं।