By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Born : January 01, 1970
Born Place : गुड़गांव, हरियाणा, भारत,हरियाणा,भारत
Height: 5 फीट 9 इंच
राजकुमार राव एक हिंदी फिल्म एक्टर हैं जिनका जन्म 31 अगस्त, 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ। उनके पिता सत्यपाल यादव हरियाणा रेवेन्यू डिपार्टमेंट में कर्मचारी थे और मां कमलेश यादव गृहिणी थीं। पिता की मौत साल 2017 और मां का निधन साल 2019 में हो गया। उनका असली नाम राज कुमार यादव है। राजकुमार की शुरुआती पढ़ाई 'ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल' से हुई। इसके बाद राजकुमार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिर पुणे स्थित फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में पढ़ाई करने चले गए। राजकुमार ने साल 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्हें 'काय पो छे' से अलग पहचान मिली। इसके बाद आई फिल्म 'शाहिद' के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। राजकुमार राव एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल के साथ रिलेशशिप में हैं। अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो वे 'लव सेक्स और धोखा', 'शाहिद', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर- 2', 'क्वीन', 'अलीगढ़', 'ट्रैप्ड', 'स्त्री', 'जजमेंटल है क्या', 'न्यूटन', 'अलीगढ़', 'हमारी अधूरी कहानी', 'छलांग', 'लूडो', 'द वाइट टाइगर', 'रूही अफजाना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्मों के अलावा वे 'द बॉयज' और 'बॉस' जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। वे फिल्मफेयर, नेशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें 'एशिया पैसेफिक स्क्रीन अवॉर्ड', 3 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स', 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड अवॉर्ड मकाऊ', 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड' सहित कई अवॉर्ड्स मिले हैं।