Ram Charan

bollywoodlife.com celeb

Ram Charan Profile

Born : March 27, 1985

Born Place : हैदराबाद,तेलंगाना,भारत

साउथ स्टार राम चरण कोंडिला राम चरण तेजा एक नामी फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता है। वो तेलुगु सिनेमा के एक जाने-माने कलाकार हैं। राम चरण का पूरा नाम कोंडिला राम चरण तेजा है। वो तेलुगु अभिनेता चिंरजीवी के बेटे हैं। राम चरण का जन्म 27 मार्च 1985 को हुआ था। उन्होंने साल 2007 में फिल्म चिरुथा से डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2009 में आई उनकी एसएस राजामौली की फिल्म मगधीरा से अपार सफलता हासिल की। इस फिल्म में वो काजल अग्रवाल के अपोजिट लीड रोल में थी। ये फिल्म तेलुगु सिनेमा की ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बनी थी। राम चरण अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने राचा, नायक, येवडु, ध्रुवा और रंगास्थलम जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्हें फिल्म नंदी अवॉर्ड्स, सिनेमा अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।