Ravi Dubey Profile
Born : December 03, 1983
Born Place : गोरखपुर,उत्तर प्रदेश,भारत
Height: 5.10 फीट
टीवी अभिनेता रवि दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। बचपन में ही रवि दुबे का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। टेलीकॉम इंजीनियरिंग करने के लिए रवि दुबे दिल्ली से मुंबई पहुंचे। यहां पर रवि दुबे ने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाया। मॉडलिंग के दौरान रवि दुबे को टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिला। रवि दुबे ने दूरदर्शन के सीरियल 'स्त्री तेरी कहानी' के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था। दूरदर्शन के इस टीवी शो में रवि दुबे ने मेन लीड किरदार निभाया था। जिसके बाद रवि दुबे को 'डोली सजा के', 'यहां के हम सिकंदर', 'सास बिना ससुराल' और '12/24 करोल बाग' जैसे टीवी शोज में काम करने का मौका मिला। साल 2010 में आए जी टीवी के शो 'जमाई राजा' ने रवि दुबे को फैंस के बीच एक अलग पहचान दी। रवि दुबे ने इस टीवी शो में सिद्धार्थ की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रवि दुबे ने स्टार प्लस के गेम शो 'सबसे स्मार्ट कौन' और रिएलिटी शो 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' को होस्ट भी किया है। रवि दुबे 'खतरों के खिलाड़ी 8' का हिस्सा रह चुके हैं। जल्द ही रवि दुबे सीरियल 'जमाई राजा' के दूसरे सीजन के साथ टीवी की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।







