By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Born : August 26, 1987
Born Place : शिमला ,हिमाचल प्रदेश,भारत
Height: 5 फीट 1 इंच
रुबीना दिलाइक टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। रुबीना दिलाइक का जन्म 26 अगस्त 1987 में हिमाचल प्रदेश (शिमला) में हुआ था। रुबीना दिलाइक ने स्कूली शिक्षा शिमला में ही प्राप्त की है। शिमला में ही रहकर रुबीना दिलाइक ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। साल 2006 में ही रुबीना दिलाइक ने मिस शिमला का खिताब हासिल किया था। साल 2008 में रुबीना दिलाइक ने जीटीवी के सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्हें 'सास बिना ससुराल', 'देवो के देव महादेव' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में देखा गया था। साल 2018 में रुबीना दिलाइक ने टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला संग शादी रचाई थी। इन दिनों रुबीना दिलाइक टीवी के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आ रही हैं।