Sidharth Shukla

bollywoodlife.com celeb

Sidharth Shukla Profile

Born : December 12, 1980

Born Place : मुंबई,महाराष्ट्र,भारत

Height: 6 फीट 2 इंच

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ है। सिद्धार्थ शुक्ला की जन्मतिथि 12 दिसम्बर, 1980 है। सिद्धार्थ की मां का नाम रीता शुक्ला और पिता का नाम अशोक शुक्ला है। सिद्धार्थ शुक्ला ने सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से स्कूली पढ़ाई की है। सिद्धार्थ शुक्ला के पास इंटीरियर डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री है। सिद्धार्थ ने एडफिल्म्स के जरिए अपने करियर की शुरूआत की थी। सिद्धार्थ शुक्ला को साल 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे ना' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में एंट्री मारी थी। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने कलर्स चैनल के सुपरहिट सीरियल 'बालिका वधू' में अहम रोल अदा किया था। सिद्धार्थ शुक्ला ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से सिद्धार्थ शुक्ला के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी। साल 2019 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया था। सिद्धार्थ शुक्ला ने इस शो का खिताब अपने नाम किया था। हाल ही में सिद्धार्थ ने इस शो के 14वें सीजन में बतौर सीनियर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।