दिल्ली पहुंच इस शख्स के साथ वैलेंटाइन डे मना रहीं हैं सुहासी धामी
मैं आज दिल्ली आकर वाकई बेहद उत्साहित हूं और मैं यहां जनपथ जाकर शॉपिंग करूंगी और अपने लिए कुछ अच्छा सामान भी खरीदूंगी।

Born : April 28, 1988
Born Place : मुंबई,महाराष्ट्र,भारत
Height: 5 फीट 6 इंच
सुहासी धामी एक टीवी, फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका पूरा नाम सुहासी गोराड़िया धामी है। उनका जन्म 28 अप्रैल 1988 को मुंबई में हुआ। सुहासी के पिता का नाम शरद चंद्र गोराड़िया और मां का नाम लता है। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 'के. स्ट्रीट पाली हिल' से शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कई शोज किए। सुहासी को टीवी शो 'यहां मैं घर-घर खेली' में उनके किरदार आभा से अच्छी पहचान मिली। उनके शोज में 'कभी हां कभी ना', 'रात होने को है', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'शश्श्श्श्श फिर कोई है', 'बस थोड़े से अनजाने', 'जीत गई तो पिया मोरे' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे टीवी शोज शामिल हैं। उन्होंने 'हागे सुम्माने' (कन्नड़) और 'वादे कावली' (तेलुगु) जैसी फिल्में भी की हैं। उन्होंने साल 2007 में जयशील धामी से शादी की। उन्हें कबीर धामी नाम का एक बेटा है।
मैं आज दिल्ली आकर वाकई बेहद उत्साहित हूं और मैं यहां जनपथ जाकर शॉपिंग करूंगी और अपने लिए कुछ अच्छा सामान भी खरीदूंगी।