Suniel Shetty

bollywoodlife.com celeb

Suniel Shetty Profile

Born : August 11, 1961

Born Place : मैंगलोर,कर्नाटक,भारत

Height: 5 फीट 10 इंच

बॉलीवुड के अन्ना यानि कि सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर (कर्नाटक) में ही हुआ था। सुनील शेट्टी की जन्मतिथि 11 अगस्त 1961 है। सुनील शेट्टी के करीबी उन्हें प्यार से अन्ना बुलाते हैं। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मी दुनिया में सुनील शेट्टी ने एक्शन हीरो के रूप में जगह बनाई है। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ सुनील शेट्टी ने तमिल और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। सुनील शेट्टी की हिट फिल्मों में अंत, मोहरा, रक्षक, भाई, बॉर्डर, धड़कन और हेराफेरी जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड में सुनील शेट्टी ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म बलवान से की थी। इस फिल्म के एक्शन सीन्स ने लोगों का दिल तो जीत लिया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। दो साल बाद रिलीज हुई फिल्म मोहरा में भी सुनील शेट्टी ने लीड एक्टर के तौर पर काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और इस फिल्म से ही सुनील शेट्टी के करियर को किक मिली थी।