Surbhi Jyoti

bollywoodlife.com celeb

Surbhi Jyoti Profile

Born : May 29, 1988

Born Place : जालंधर,पंजाब,भारत

Height: 1.6 मी

सुरभि ज्योति एक छोटे पर्दे की एक जानीमानी अभिनेत्री और टीवी एंकर हैं। सुरभि ज्योति का जन्म 29 मई 1988 को जालंधर के एक  पंजाबी-ब्राह्मण परिवार में हुआ था। टीवी पर काम करने से पहले सुरभि ज्योति एक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। टीवी के अलावा सुरभि ज्योति कई पंजाबी धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सुरभि ज्योति ने जी टीवी के सुपरहिट सीरियल 'कुबूल है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस टीवी शो में सुरभि ज्योति जोया फारुखी के किरदार में नजर आईं थीं। इस टीवी शो के बाद सुरभि ज्योति वेब शो 'तन्हाईयां' में नजर आईं थींं। इसके अलावा सुरभि ज्योति एकता कपूर के सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन 3' में भी काम कर चुकी हैं। इस टीवी शो में सुरभि ज्योति ने बेला नाम की नागिन का किरदार निभाया था। इस शो में काम करने के बाद सुरभि ज्योति को स्टार प्लस के टीवी शो 'ये जादू है जिन्न का' में भी काम करने का मौका मिला।  

जन्म के एक महीने बाद सुरभि ज्योति ने दिखाई बेटी की झलक! रिवील किया यूनिक नाम, मतलब ने जीता फैंस का दिल

Surbhi Jyoti Daughter Name: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने शादी के 2 साल बाद हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया. अब जब उनकी लाडली 1 महीने की हो गई तब सुरभि ने बेटी की पहली झलक और नाम रिवील किया है.

Sadhna Mishra | 2026-07-13 09:02:31

38 साल की उम्र में मां बनीं सुरभि ज्योति, टीवी एक्ट्रेस के घर आई नन्हीं परी

Surbhi Jyoti Shares Good News: सुरभि ज्योति ने बेटी को जन्म दिया है और उन्होंने गुडन्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है. टीवी एक्ट्रेस के तमाम चाहने वाले फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Shashikant Mishra | 2026-06-14 08:08:56

जल्द ही मां बनने वाली है TV की ये Naagin, 37 साल की उम्र में फैंस को सुनाई गुड न्यूज

Naagin Star announces pregnancy: खबर है कि 'नागिन' की एक हसीना जल्द ही मां बनने वाली है. इस एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही एक पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. अब फैंस इस अदाकारा को लगातार मां बनने की बधाई दे रहे हैं.

Shivani Duksh | 2026-02-12 03:50:11