Surbhi Jyoti

bollywoodlife.com celeb

Surbhi Jyoti Profile

Born : May 29, 1988

Born Place : जालंधर,पंजाब,भारत

Height: 1.6 मी

सुरभि ज्योति एक छोटे पर्दे की एक जानीमानी अभिनेत्री और टीवी एंकर हैं। सुरभि ज्योति का जन्म 29 मई 1988 को जालंधर के एक  पंजाबी-ब्राह्मण परिवार में हुआ था। टीवी पर काम करने से पहले सुरभि ज्योति एक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। टीवी के अलावा सुरभि ज्योति कई पंजाबी धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सुरभि ज्योति ने जी टीवी के सुपरहिट सीरियल 'कुबूल है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस टीवी शो में सुरभि ज्योति जोया फारुखी के किरदार में नजर आईं थीं। इस टीवी शो के बाद सुरभि ज्योति वेब शो 'तन्हाईयां' में नजर आईं थींं। इसके अलावा सुरभि ज्योति एकता कपूर के सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन 3' में भी काम कर चुकी हैं। इस टीवी शो में सुरभि ज्योति ने बेला नाम की नागिन का किरदार निभाया था। इस शो में काम करने के बाद सुरभि ज्योति को स्टार प्लस के टीवी शो 'ये जादू है जिन्न का' में भी काम करने का मौका मिला।