Tusshar Kapoor Profile
Born : November 20, 1976
Born Place : मुंबई,महाराष्ट्र,भारत
Height: 5 फीट 9 इंच
तुषार कपूर का जन्म 20 नवंबर 1976 को हुआ था। एक्टर और प्रोड्यूसर तुषार के पिता जितेंद्र हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता रहे हैं। वहीं उनकी मां शोभा कपूर फिल्म प्रोड्यूसर रही हैं। तुषार ने शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की जहां उनके क्लासमेट अभिषेक बच्चन थे। इसके बाद तुषार ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से पढ़ाई की। एक्टर बनने से पहले तुषार ने डेविड धवन के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया। तुषार अपनी कॉमेडी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साल 2001 में आई हिंदी फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' उनकी डेब्यू फिल्म है। उनकी फिल्मों में 'मुझे कुछ कहना है', 'जीना सिर्फ मेरे लिए', 'गोलमाल सीरीज', 'क्या कूल हैं हम सीरीज', 'खाकी', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'ढोल' और 'जर्सी' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं।