Uday Chopra Profile
Born : January 05, 1973
Born Place : मुंबई,महाराष्ट्र,भारत
Height: 5.7 फीट
बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा का जन्म 5 जनवरी, 1973 को हुआ था। एक्टर होने के साथ साथ उदय चोपड़ा एक पटकथा लेखक, निर्माता और सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उदय चोपड़ा यशराज बैनर के मालिक यश चोपड़ा के बेटे और आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई हैं। उदय चोपड़ा ने अपने पिता और भाई की कुछ फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया है। इसके अलावा उदय चोपड़ा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट कंपनी के सीईओ भी हैं। उदय चोपड़ा ने साल 1994 में फिल्म 'दिल्लगी' बनाई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, काजल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। जिसके बाद उदय चोपड़ा ने एक्टिंग की दुनिया में भी अपना हाथ आजमाया। उदय चोपड़ा ने साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 2004 में उदय चोपड़ा को फिल्म 'धूम' में काम करने का मौका मिला। धूम की सफलता के बाद उदय चोपड़ा ने' धूम 2' और 'धूम 3' में भी काम किया है। 'धूम' सीरीज में उदय चोपड़ा ने बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की था। उदय चोपड़ा ने फिल्म 'धूम सीरीज' में इंस्पेक्टर अली अकबर का रोल निभाया था। इसके अलावा उदय चोपड़ा ने साल 2005 में आई फिल्म 'नील एन निक्की', 'धूम', 'मेरे यार की शादी है', 'मुझसे दोस्ती करोगे' और 'मोहब्बतें' में काम किया है। साल 2000 में आई फिल्म मल्टी स्टारर फिल्म मोहब्बतें उदय चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय अहम किरदार में नजर आए थे।







