By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Born : April 03, 1987
Born Place : मुंबई,महाराष्ट्र,भारत
Height: 5.7 फीट
विक्रांत मैसी टीवी और बॉलीवुड के जानेमाने कलाकार हैं। विक्रांत मैसी का जन्म मुंबई में जन्म 3 अप्रैल 1987 को हुआ था। विक्रांत मैसी ने अपने टीवी करियर की शुरूआत सीरियल 'कहां हूं मैं' से की थी। जिसके बाद विक्रांत मैसी को एनडीटीवी इमेजिन के सीरियल 'धर्म वीर' में काम करने को मिला। इस शो के जरिए विक्रांत मैसी हर घर में पहचाने जाने लगे थे। इस शो में विक्रांत मैसी के साथ रजत टोकस भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। जिसके बाद विक्रांत मैसी ने 'बालिका वधू', 'बाबा ऐसा वर ढूंढो', और 'कुबूल है' जैसे शोज में काम किया। विक्रांत मैसी ने रणवीर सिंह की फिल्म 'लुटेरा' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। जिसके बाद विक्रांत मैसी 'दिल धड़कने दो' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सहायक भूमिकाएं निभाते दिखे। फिल्म 'डैथ इन द गंज', 'गिन्नी वेड्स सनी' और 'छपाक' में विक्रांत मैसी अहम किरदार निभा चुके हैं। फिल्म 'छपाक' में विक्रांत मैसी को बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। इसके अलावा विक्रांत मैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। 'मिर्जापुर', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल पार्ट 2' जैसे वेब शोज में विक्रांत मैसी नजर आ चुके हैं।
पलक तिवारी का देसी अंदाज देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड, इंटरनेट पर छाई Photos
सोने के गहने पहन पानी में उतरीं में नोरा फतेही, सिजलिंग पोज से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
व्हाइट आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, हॉट तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर
'गुल्लक सीजन 5' से पहले Sony Liv पर देख डालें ये वेब सीरीज